OnePlus N6 Lite की भारत में एंट्री कंफर्म, Amazon पर लाइव हुआ Microsite

OnePlus ने अपने नए OnePlus N6 Lite स्मार्टफोन की भारत में एंट्री को टीज कर दिया है। कंपनी ने Amazon India पर फोन का माइक्रोसाइट लाइव किया है। जिससे लगता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च डेट से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। वहीं, टीजर इमेज में फोन के डिजाइन की शुरुआती झलक भी देखने को मिली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus N6 Lite Amazon माइक्रोसाइट लाइव
OnePlus N6 Lite के लिए Amazon India पर लाइव हुए माइक्रोसाइट से इसकी भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है। हालांकि, अभी पेज पर स्मार्टफोन के किसी प्रमुख फीचर या स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चला है।
कंपनी ने फिलहाल सिर्फ “Powerfully big” टैगलाइन का उपयोग किया है और “Coming Soon” लिखा है। ऐसे में आने वाले दिनों में OnePlus की ओर से इसके फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर और टीजर जारी किए जाने की उम्मीद है।
OnePlus N6 Lite का डिजाइन
टीजर इमेज में OnePlus N6 Lite के फ्रंट डिजाइन की झलक देखने को मिलती है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है और सेल्फी कैमरे के लिए स्क्रीन के बीच में पंच-होल कटआउट नजर आता है। इसके साथ फोन का फ्रेम ग्रीन कलर में दिखाई दे रहा है। फिलहाल फोन के रियर पैनल और कैमरा मॉड्यूल की जानकारी सामने नहीं आई है।
सितंबर के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद
OnePlus N6 Lite की लॉन्च डेट घोषित नहीं है। हालांकि, हाल ही में टिपस्टर Abhishek Yadav ने दावा किया था कि स्मार्टफोन को भारत में सितंबर 2026 के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब Amazon India पर इसका माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद यह लॉन्च टाइमलाइन सटीक साबित हो सकता है। हालांकि, जब तक OnePlus आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं करता है। सितंबर के अंत में लॉन्च होने की जानकारी को संभावित ही माना जा सकता है।
अब तक आई लीक जनकारी के अनुसार आगामी OnePlus N6 Lite के एक मेमोरी वैरियंट में 4GB RAM दी जा सकती है। हालांकि, फोन के प्रोसेसर, स्टोरेज, कैमरा, बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशंस फिलहाल सामने नहीं आए हैं। उम्मीद है कि कंपनी Amazon के जरिए आने वाले दिनों में फोन के प्रमुख फीचर्स शेयर करेगी।
आखिर में आपको बताते चलें कि OnePlus N6 Lite कंपनी की N-Series का भारत में आने वाला तीसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी भारतीय बाजार में OnePlus N6 5G और OnePlus N6x 5G जैसे मॉडल पेश कर चुकी है। यदि आप कुछ दिनों में सस्ता डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो N6 Lite के लिए रुक सकते हैं क्योंकि यह 15 या 20 हजार रुपये से कम में आ सकता है और अच्छा विकल्प बन सकता है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।