
OnePlus इन दिनों अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Ace 7 पर काम कर रहा है। इसे लेकर पहले भी जानकारियां सामने आई हैं। यह चीन में लॉन्च हो सकता है। जिसके बाद दूसरे नाम से इंडिया सहित अन्य बाजारों में आ सकता है। इसमें गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए खास एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। क्योंकि टिप्स्टर Digital Chat Station (DCS) ने फोन के कूलिंग सिस्टम से जुड़ी जानकारी शेयर की है। हालांकि, टिप्स्टर ने फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Ace 7 हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus Ace 7 में मिल सकता खास कूलिंग सिस्टम
लीक के अनुसार, आगामी OnePlus Ace 7 का कूलिंग सिस्टम प्रोसेसर और फोन के पिछले हिस्से, दोनों की हीट को कंट्रोल करने के लिए हो सकता है। जिससे लंबे समय तक गेमिंग करने या हैवी टास्क के दौरान फोन की परफॉरमेंस बढ़िया मिल सकती है।
टिप्स्टर के मुताबिक, अपकमिंग फोन में गर्म हवा को साइड की तरफ बाहर निकालने और ठंडी हवा को नीचे की ओर ले जाने वाला सिस्टम हो सकता है। इससे गेम खेलते समय गर्म हवा सीधे यूजर के हाथों की तरफ नहीं जाएगी। यही नहीं फोन में AI टेम्परेचर सेंसर और कंपनी की पेटेंटेड टेक्नोलॉजी मिलने की बात भी सामने आई है। कूलिंग फैन से आने वाले शोर और धूल के अंदर जाने की दिक्कत को कम करने के लिए भी ऑप्टिमाइजेशन किया जा सकता है।
OnePlus Ace 7 के स्पेसिफिकेशंस संभावित
अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Ace 7 में 6.78-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
परफॉरमेंस के लिए OnePlus Ace 7 फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। टिपस्टर के अनुसार बेहतर कूलिंग की मदद से यह फोन गेमिंग अनुभव के मामले में Snapdragon 8 Elite Gen 6 वाले डिवाइस को भी टक्कर दे सकता है। हालांकि, यह केवल दावा है और इसकी पुष्टि के लिए आधिकारिक टेस्ट या बेंचमार्क का इंतजार करना होगा।
कैमरा की बात करें तो आगामी OnePlus Ace 7 में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, इसके बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल हो सकता है।
फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 100W या 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के साथ आ सकता है।
फिलहाल OnePlus ने Ace 7 के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है। इसलिए कूलिंग फैन, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले से जुड़ी इन जानकारियों को अभी लीक और रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जा रहा है। हम आपको आगे भी डिवाइस की इंफो देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










