OnePlus N6x का डिजाइन और लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 31 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च

OnePlus ने अपने अपकमिंग बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x को लेकर नया टीजर जारी कर दिया है। जिसमें कंपनी ने फोन का पूरा रियर डिजाइन दर्शाया है। साथ ही लॉन्च डेट भी कंफर्म की है। बता दें कि यह आगामी डिवाइस 31 जुलाई को लॉन्च होगा। नए टीजर से साफ हो गया है कि कंपनी इस बार N-सीरीज में नया डिजाइन देगी। जो हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus N6 से अलग लग रहा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus N6x कलर ऑप्शन और डिजाइन
टीजर के अनुसार OnePlus N6x को Light Blue और Deep Burgundy जैसे दो नए कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। दोनों कलर्स प्रीमियम लुक देते हैं और हर वर्ग के लोगों को लुभा सकते हैं।
OnePlus N6x में फ्लैट एज फ्रेम और फ्लैट बैक पैनल देखने को मिलेगा। जिससे फोन का डिजाइन पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लग रहा है। सबसे बड़ा बदलाव इसके कैमरा डिजाइन में किया गया है। फोन के बैक पैनल पर ऊपर बाईं तरफ पिल-शेप वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो OnePlus N6 के स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल से अलग है। वहीं, LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के बाहर दिया गया है। OnePlus ने इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया है। यह उन यूजर्स को राहत देगा जो वायर्ड ईयरफोन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
कंपनी अपने प्रमोशनल कैंपेन में “Beyond what you x-pect” स्लोगन का उपयोग कर रही है। जिससे उम्मीद है कि OnePlus N6x अपनी कीमत के मुकाबले ग्राहकों को कुछ ज्यादा प्रदान कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।
Arriving earlier than x-pected.
Get notified: https://t.co/M8qRbJlsGF pic.twitter.com/63Q14SmSO6
— OnePlus India (@OnePlus_IN) July 23, 2026
फीचर्स आना बाकि
फिलहाल OnePlus ने N6x के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी जैसी अहम स्पेसिफिकेशंस नहीं बताए हैं। उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च से पहले आने वाले दिनों में कंपनी इन फीचर्स की भी जानकारी शेयर कर सकती है। अगर आप कम बजट में स्टाइलिश डिजाइन, बढ़िया परफॉरमेंस और OnePlus ब्रांड का अनुभव चाहते हैं, तो OnePlus N6x आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
लॉन्च के बाद OnePlus N6x का मुकाबला realme, Redmi, iQOO और POCO जैसे बजट 5G स्मार्टफोंस से हो सकता है। अगर आपका बजट 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच है और नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो N6x का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी फोन के अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।