OnePlus Nord 4 या Nothing Phone (2a) Plus किसे खरीदें? जानें कौन है ज्यादा बेहतर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/07/OnePlus-Nord-4-vs-Nothing-Phone-2a-Plus.jpg

Nothing Phone (2a) Plus इंडिया में लॉन्च हो गया है। ट्रांसपेरेंट डिजाइन तथा ग्लिफ़ लाइटिंग वाले इस फोन को 30 हजार से कम के बजट में लाया गया है। नया स्मार्टफोन खरीदने वाले लोग नथिंग की पहली तुलना वनप्लस ब्रांड से ही करते हैं। इसी रेंज में OnePlus Nord 4 भी हाल में लॉन्च किया गया है जो 2 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस स्मार्टफोन और नथिंग फोन में कौन बेहतर है तथा किसे खरीदने में फायदा है? यही जानने के लिए हमने नथिंग फोन 2ए प्लस और वनप्लस नॉर्ड 4 का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

OnePlus Nord 4 Nothing Phone (2a) Plus
वेरिएंट लॉन्च प्राइस वेरिएंट लॉन्च प्राइस
8GB + 128GB ₹29,999
8GB + 256GB ₹32,999 8GB + 256GB ₹27,999
12GB + 256GB ₹35,999 12GB + 256GB ₹29,999

OnePlus Nord 4 प्राइस

वनप्लस नोर्ड 4 5जी फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसका बेस मॉडल 8GB RAM के साथ 128GB सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। इसी तरह 8GB+256GB वेरिएंट का रेट 32,999 रुपये तथा सबसे बड़ा 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 2 अगस्त से शुरू होगी जिसे Obsidian Midnight, Mercurial Silver और Oasis Green कलर में खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone (2a) Plus प्राइस

नथिंग फोन 2ए प्लस दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 27,999 रुपये है। वहीं फोन का बड़ा वेरिएंट दूसरा वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसका रेट 29,999 रुपये है। इस नथिंग 5जी फोन को Grey और Black कलर में 7 अगस्त से खरीदा जा सकेगा।

डिजाइन का कंपैरिजन

OnePlus Nord 4 इमेज

Nothing Phone (2a) Plus इमेज

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स OnePlus Nord 4 Nothing Phone (2a) Plus
स्क्रीन 6.7″ 1.5K 120Hz AMOLED 6.7” flexible 120Hz AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 MediaTek Dimensity 7350 Pro
ओएस OxygenOS 14 + Android 14 Nothing OS 2.6 + Android 13
रैम 12GB LPDDR4X RAM 12GB LPDDR5 RAM
स्टोरेज 256GB UFS 4.0 Storage 256GB UFS 3.1 Storage
बैक कैमरा 50MP Sony LYT-600
+
8MP UltraWide Angle
50MP Samsung GN9
+
50MP UltraWide Samsung JN1
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie Camera 50MP Selfie Camera
चार्जिंग 100W SUPERVOOC 50W Fast + 5W reverse
बैटरी 5,500mAh Battery 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

वनप्लस नोर्ड 4 स्मार्टफोन 20.1:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जो 2772 × 1240 पिक्सल रेजोेल्यूशन वाली 6.74 इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह Super Fluid AMOLED स्क्रीन जो Ultra HDR तथा 2150nits पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट और सपोर्ट करती है।

नथिंग फोन (2ए) प्लस में 1084 x 2412 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह flexible AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 1300nits ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस

प्रोसेसिंग के लिए Nord 4 5G को Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। इस 8-कोर प्रोसेसर में एक 2.8GHz Cortex-X4 कोर, चार 2.6GHz Cortex-A720 कोर तथा तीन 1.9GHz Cortex-A520 शामिल हैं।

Nothing Phone (2a) Plus स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7350 Pro चिपसेट दिया गया है। इस 8-कोर प्रोसेसर में 2 Cortex-A715 कोर मौजूद हैं जो 3.0GHz गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करते हैं तथा 6 Cortex-A510 कोर शामिल हैं जो 2.0GHz क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस करते हैं। ग्राफिक्स के लिए यह फोन ARM Mali-G610 MC4 जीपीयू सपोर्ट करता है।

बेंचमार्क रिजल्ट

Benchmarks OnePlus Nord 4 Nothing Phone (2a) Plus
एनूटूट फुल स्कोर 1169622 771491
एनटूटू सीपीयू स्कोर 267640 227609
एनटूटू जीपीयू स्कोर 496873 209167
एनटूटू मैमोरी स्कोर 221431 157166
एनटूटू यूएक्स स्कोर 183678 177549
गीकबेंच सिंगल-कोर 1744 1121
गीकबेंच म​ल्टी-कोर 4365 2203

गेमिंग परफॉर्मेंस

वनप्लस नॉर्ड 4 और नथिंग फोन 2ए प्लस में कौन सा फोन मोबाइल गेमिंग के लिए बेहतर है, यह जानने के लिए 91मोबाइल्स की टेस्टिंग टीम ने दोनों स्मार्टफोन पर गेम भी खेले। हमारी ओर से इन स्मार्टफोंस पर तीन अलग-अलग तरह के गेम्स प्ले किए गए तथा सभी को आधा घंटा यानी 30 मिनट तक रन किया। गेम खेलने पर किस फोन की कैसा परफॉर्मेंस रही, यह आप आगे देख सकते हैं।

गेमिंग परफॉर्मेंस (30 मिनट टेस्ट रिजल्ट) OnePlus Nord 4 Nothing Phone (2a) Plus
COD ग्राफिक्स सेटिंग Very High Ultra FPS Very High Ultra FPS
COD में फोन हीट 10.2° 5.2°
COD में बैटरी ड्रॉप 7% 7%
BGMI ग्राफिक्स सेटिंग Extreme+ Ultra HDR Extreme HDR
BGMI में फोन हीट 8.8° 4.2°
BGMI में बैटरी ड्रॉप 6% 6%
Real Racing 3 ग्राफिक्स सेटिंग Standard Standard
Real Racing 3 में फोन हीट 4.4° 2.8°
Real Racing 3 में बैटरी ड्रॉप 6% 6%

ओएस

वनप्लस नोर्ड 4 5जी फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 पर लॉन्च हुआ है जो वनप्लस के पसर्नल यूजर इंटरफेस OxygenOS 14.0 पर काम करता है। कंपनी की ओर से इस मोबाइल पर 4 साल की सॉफ्टवेयर अपडेट तथा 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट दी जाएगी। यानी यह मोबाइल Android 18 के लिए रेडी है।

नथिंग 2ए प्लस 5जी फोन Android 14 पर लॉन्च हुआ है जो ब्रांड के ही Nothing OS 2.6 पर काम करता है। यह मोबाइल 3 साल की एंड्रॉयड ओएस अपडेट के साथ आता है जो इसे Android 17 के लिए रेडी बनाता है। वहीं इस नथिंग फोन के साथ 4 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट भी मिलती है।

फोटोग्राफी

बैक कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नोर्ड 4 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर OIS तथा EIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYT-600 मेन सेंसर दिया गया है। बता दें कि OnePlus 12 Series के फोन में यही कैमरा सेंसर मिलता है। वहीं नोर्ड 4 के बैक कैमरा सेटअप में 112° FoV वाला 8MP Ultra-Wide Sony सेंसर भी मौजूद है।

​नथिंगफोन 2ए प्लस में भी डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसके बैक पैनल पर OIS और EIS सपोर्ट वाला 50MP Samsung GN9 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/1.88 अपर्चर पर काम करता है। यह 1/1.57” सेंसर है जिसके साथ 10x digital zoom भी मिलता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 114° FOV वाला 50MP Ultra-wide सैमसंग सेंसर दिया है।

फ्रंट कैमरा

सेल्फी खींचने, रील्स बनाने तथा वीडियो कॉलिंग करने के लिए OnePlus Nord 4 5G फोन 16MP Front कैमरा सपोर्ट करता है। इस कैमरा से 30fps 1080p वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है तथा साथ ही सेल्फी कैमरा पर Time-Lapse, Dual-View, Portrait, Night और Google lens जैसे मोड्स भी मिलते हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nothing Phone 2a Plus 5G के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल लेंस दिया है। यह 1/2.76–इंच Samsung JN1 सेंसर है जो 81.2° FOV सपोर्ट करता है तथा 1080p@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही कई आर्कषक मोड व ब्यूटी फिल्टर्स से लैस है।

बैटरी

वनप्लस नोर्ड 4 को लंबा पावर बैकअप प्रदान देने के लिए इसमें 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। इस दमदार कैपेसिटी के साथ ही फोन में Battery Health Engine तकनीक भी मिलती है। कंपनी का दावा है कि इसे 4 सालों में 1600 बार भी चार्ज किया जाए, तो भी इसकी हेल्थ 80% से ज्यादा ही रहेगी। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग मौजूद हो कंपनी के मुताबिक सिर्फ 28 मिनट में ही Nord 4 को 1% से 100 प्रतिशत फुल चार्ज कर सकती है।

नथिंग फोन 2ए प्लस पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 50वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है 1जो कंपनी के दावेनुसार 56 मिनट में ही फोन को फुल 100% चार्ज कर सकती है। इसके साथ ही नए Nothing Phone में 5वॉट रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।

OnePlus Nord 4 या Nothing Phone (2a) Plus किसे खरीदें?

कीमत से ही शुरुआत करें तो नथिंगफोन 2ए प्लस वनप्लस नोर्ड 4 की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है। पूरे 6 हजार का फर्क है जो फोन की प्रोसेसिंग में भी साफ झलकता है। हर जगह Nord 4 की परफॉर्मेंस बेहतर है। लेकिन यहां चौंकाने वाली बात यह है कि Mobile Gaming में Nothing स्मार्टफोन OnePlus की तुलना में काफी कम हीट हुआ तथा नॉर्ड 4 में गेम खेलने पर ज्यादा गर्म हो गया तथा टेम्परेचर नथिंग की तुलना में तकरीबन डबल पाया गया।

कैमरा सेग्मेंट में भी नथिंग फोन 2ए प्लस वनप्लस नॉर्ड 4 से कुछ बेहतर रहा है। फोन के 50MP Selfie Camera ने वनप्लस को पीछे छोड़ा तथा बैक कैमरा ने भी सीधी टक्कर दी है। वहीं दूसरी ओर डिस्प्ले तथा बैटरी की बात करें तो यहां OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) Plus से आगे हैं। स्क्रीन अटरेक्टिव है, बैटरी बड़ी है तथा चार्जिंग भी फास्ट होती है। हॉं, नथिंग फोन में रिवर्स चार्जिंग को एक प्लस प्वाइंट कहा जाएगा।

कुल मिलाकर दोनों फोन अपने-अपने सेग्मेंट में बेस्ट कहें जाएंगे। यहां रेट के हिसाब से नथिंग लेने में कोई भी बुराई नहीं है। डिफरेंट लुक, पारदर्शी बैक पैनल तथा नोटिफिकेशन आने पर चमकने वाली लाइट नथिंगफोन को दूसरों से अलग बनाती है। लेकिन हॉं, अगर बजट को बढ़ाया जा सकता है तो फिर वनप्लस नॉर्ड 4 स्मार्टफोन नथिंग फोन 2ए प्लस से बेहतर है।