OnePlus Nord 6 Geekbench पर हुआ स्पॉट, Snapdragon 8s Gen 4 और 12GB रैम के साथ सामने आया परफॉरमेंस स्कोर

OnePlus अपने Nord सीरीज के अगले स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 पर काम कर रहा है इसे पहले ही कुछ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। वहीं, अब यह डिवाइस Geekbench डेटाबेस पर नजर आया है। इस लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। यही नहीं इस प्लेटफार्म पर आने से इसके जल्द लॉन्च की संभावना भी बढ़ गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Geekbench पर सामने आए मॉडल नंबर CPH2795 के साथ डिवाइस का नाम नहीं है, लेकिन इससे पहले मलेशिया की SIRIM और UAE की TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर यही मॉडल नंबर OnePlus Nord 6 से जुड़ा हुआ बताया गया था। इससे साफ है कि Geekbench पर स्पॉट हुआ फोन आगामी OnePlus Nord 6 ही हो सकता है।
Geekbench स्कोर की बात करें तो OnePlus Nord 6 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,019 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,503 स्कोर हासिल किया है। लिस्टिंग के अनुसार यह आने वाला डिवाइस Android 16 पर रन कर सकता है। इसके साथ ही डिवाइस में 12GB रैम मिलने की बात सामने आई है।
प्रोसेसर डिटेल्स में Geekbench लिस्टिंग चार अलग-अलग CPU क्लस्टर्स की जानकारी देती है, जिसमें एक कोर 3.21GHz पर, तीन कोर 3.01GHz पर, दो कोर 2.60GHz पर और बाकी दो कोर 2.02GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते दिखाई दिए हैं। सोर्स कोड में Adreno 825 GPU का भी जिक्र है, जिससे संकेत मिलता है कि OnePlus Nord 6 फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है।
बता दें कि इससे पहले यही मॉडल नंबर भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट, GCF और TÜV लिस्टिंग पर भी स्पॉट हुआ है। TÜV सर्टिफिकेशन से यह भी खुलासा हुआ था कि OnePlus Nord 6 में 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बना सकता है।
पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord 6, चीन में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। वहीं, अब Geekbench और TÜV सर्टिफिकेशन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स सामने आने के बाद यह दावा कुछ हद तक सटीक लग रहा है। क्योंकि दोनों डिवाइस की स्पेसिफिकेशन डिटेल्स लगभग एक जैसी सामने आई हैं।
OnePlus Nord 6 उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस मिड रेंज में लेना चाहते हैं। यह गेमिंग करने वाले, प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स और हर वर्ग के लोगों को लुभा सकता है। हालांकि इसके और स्पेसिफिकेशंस सामने आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy A56, iQOO Neo 11 और Realme GT 7 जैसे फोंस से हो सकता है।
यदि आप आने वाले हफ्तों में नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो OnePlus Nord 6 के लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी आपको इसे लेकर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।