OnePlus Nord 6 मार्च-अप्रैल में भारत में हो सकता है लॉन्च, 2026 का प्रोडक्ट प्लान लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/OnePlus-Nord-5.jpg

OnePlus साल 2026 में अपने कई तगड़े डिवाइस लेकर आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी चीन में OnePlus 15T से अपने नए साल के लॉन्च साइकिल की शुरुआत कर सकती है। वहीं, भारत के लिए भी पूरा प्रोडक्ट रोडमैप लीक हो गया है। जो टिप्स्टर Yogesh Brar ने शेयर किया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

टिपस्टर के अनुसार OnePlus इस साल पांच नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकता है। जिनमें सबसे पहले OnePlus Nord 6 की एंट्री होने की संभावना है। बताया गया है कि Nord 6 भारत में मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। इससे पहले खुद योगेश ब्रार ने दावा किया था कि इसकी लॉन्चिंग अप्रैल तक टल सकती है, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार कंपनी जल्दी लॉन्च कर सकती है।

यदि जानकारी सही साबित होती है तो यह Nord सीरीज के लिए एक बड़ा बदलाव हो सकता है। क्योंकि आमतौर पर यह लाइनअप जुलाई के आसपास आता है। माना जा रहा है कि मिड-रेंज सेगमेंट में ब्रांड अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए ऐसा कर सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आगामी OnePlus Nord 6 को चीन में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। इसके अनुसार इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसकी पुष्टि एक Geekbench लिस्टिंग के जरिए भी हुई है। यह चिपसेट Nord 5 में मिले Snapdragon 8s Gen 3 से अपग्रेड होगा। जिससे परफॉरमेंस अपग्रेड मिल सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Nord 6 में 6.78 इंच का AMOLED पैनल मिल सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यह Nord 5 की 6.8 इंच स्क्रीन से थोड़ा छोटा जरूर हो सकता है, लेकिन ज्यादा स्मूद एक्सपीरियंस दे सकता है। सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 9,000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है। हालांकि संभावना यह भी है कि भारतीय मॉडल में बैटरी थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन यह Nord 5 की 6,800mAh बैटरी से बड़ी ही रहने की बात सामने आई है।

कैमरा सेटअप में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है। फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स दी जा सकती है। यानी यह पहले से ज्यादा मजबूत और ड्यूरेबल हो सकता है। नया डिजाइन लैंग्वेज भी Nord 6 को अपने पिछले मॉडल से अलग कर सकता है।

आप लीक पोस्ट में देख सकते हैं कि एक बजट स्मार्टफोन आने की जानकारी भी लिखी गई है। जो संभवतः NORD CE 6 हो सकता है। इसके अलावा OnePlus 15s का नाम भी सामने आया है, जो कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के रूप में आ सकता है।

इन मोबाइल्स के अलावा OnePlus एक नया प्रीमियम टैबलेट और Buds Pro सीरीज का नया TWS ईयरबड भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि इन प्रोडक्ट्स की लॉन्च टाइमलाइन फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इन्हें इसी साल बाजार में लाया जा सकता है। यदि आप वनप्लस ब्रांड के आगामी फोंस या अन्य गैजेट लेना चाहते हैं तो इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।