लॉन्च से पहले OnePlus Nord 6 की कीमत, स्टोरेज और Geekbench डिटेल्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/oneplus-nord-6-price-storage-geekbench-details-leak-before-launch.jpg

OnePlus ने हाल ही में भारत में अपने नए Nord सीरीज स्मार्टफोन को टीज किया है। हालांकि ब्रांड ने नाम उजागर नहीं किया है लेकिन यह OnePlus Nord 6 हो सकता है। खास बात यह है कि इस डिवाइस का Amazon माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुका है, जिससे इसके जल्द लॉन्च की उम्मीद है। इसी बीच, अपकमिंग वनप्लस फोन की मेमोरी वेरिएंट्स और कीमत को लेकर अहम जानकारी बताई हैं।

कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन अपने पिछले मॉडल से 3,000 से 5,000 रुपये तक महंगा हो सकता है। फिलहाल OnePlus Nord 5 का 8GB+256GB वैरियंट 33,999 रुपये में मिल रहा है, ऐसे में Nord 6 की कीमत करीब 39,000 रुपये तक जा सकती है। हालांकि, लॉन्च ऑफर्स के बाद इसकी कीमत थोड़ी होने का अनुमान है। लीक के अनुसार आगामी OnePlus Nord 6 दो वेरिएंट्स 8GB+256GB और 12GB+256GB में लॉन्च हो सकता है। बताया गया है कि इस बार 512GB स्टोरेज वैरियंट नहीं मिलेगा। जो पहले OnePlus Nord 5 में देखने को मिला था।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन का इंडियन मॉडल Geekbench डेटाबेस पर CPH2793 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसमें 3.21GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला प्राइमरी कोर शामिल है। इसके साथ Adreno 825 GPU और Android 16 का सपोर्ट मिल सकता है।

ऊपर बताई गई डिटेल्स को सही मानें तो OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में पावरफुल विकल्प बना सकता है। साथ ही, इसमें 12GB RAM का ऑप्शन भी मिल सकता है। जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है।

चार्जिंग की बात करें तो ग्लोबल वैरियंट की TUV लिस्टिंग में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सामने आया है। यही फीचर भारतीय हैंडसेट में भी मिलने की उम्मीद है।

अपकमिंग OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन उन ग्राहकों के लिए होगा जो प्रीमियम मिड-रेंज में फ्लैगशिप जैसा परफॉरमेंस, फास्ट चार्जिंग और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं। यह गेमर्स के लिए भी बढ़िया विकल्प बन सकता है। मार्केट में इसका मुकाबला iQOO, Realme और Xiaomi के इसी प्राइस सेगमेंट के स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि और जानकारी सामने आने के बाद ही हम सही सुझाव दे पाएंगे।

अगर आप आने वाले हफ्तों में नया फोन लेने की सोच रहे हैं और थोड़ा इंतजार कर सकते हैं, तो OnePlus Nord 6 के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।