OnePlus Nord CE 2 Lite और OnePlus 10R के कलर ऑप्शन लीक

OnePlus Nord CE 2 Lite और OnePlus 10R स्मार्टफोन भारत में 28 अप्रैल को लॉन्च किए जा सकते हैं।

Join Us icon

OnePlus भारत में 28 अप्रैल को नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लीक रिपोर्ट्स और ऑफिशियल टीजर्स की माने तो वनप्लस अपने अपकमिंग इवेंट में OnePlus Nord CE 2 Lite और OnePlus 10R स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। खबरों की माने तो वनप्लस के दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन अलर्ट स्लाइडर नहीं दिया जाएगा। लॉन्च से ठीक पहले MySmartPrice को टिपस्टर योगेश बरार के हवाले से अपकमिंग स्मार्टफोन्स के कलर वेरिएंट्स के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।

योगेश बरार का कहना है कि OnePlus 10R स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। वहीं OnePlus Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन को दो कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स की माने तो OnePlus 10R स्मार्टफोन को आर्कटिक ग्लो, ग्रीन और सीरा ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। OnePlus Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन को ब्लैक और जेड फ़ॉग कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

इससे पहले अमेजन इंडिया के एक Instagram एड पोस्ट के जरिए OnePlus 10R स्मार्टफोन का रियर पैनल का डिजाइन सामने आया था। इसके साथ ही वनप्लस ने चीन में अपने अपकमिंग OnePlus Ace सीरीज के स्मार्टफोन को भी टीज किया है। OnePlus Ace और OnePlus 10R डिजाइन को देखकर लगता है कि ये दोनों स्मार्टफोन एक दूसरे के रिब्रांड वर्जन हैं।

oneplus-10r-ad

OnePlus 10R (OnePlus Ace) स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग OnePlus 10R स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8000 सीरीज प्रोसेसर के साथ लॉन्च किय जाएगा। रूमर्स की माने तो वनप्लस का यह स्मार्टफोन मीडियाटे के Dimensity 8100 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ़्रेश रेट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और Snapdragon 7 Gen 1 SoC के साथ OPPO Reno 8 मचाएगा धमाल, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

OnePlus 10R स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर वाला होगा, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा।अपकमिंग OnePlus R सीरीज के स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 150W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 4500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here