50MP कैमरा और Snapdragon 7 Gen 1 SoC के साथ OPPO Reno 8 मचाएगा धमाल, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Oppo Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन क्वालकॉम के नेक्स्ट जेनेरेशन Snapdragon 7 सीरीज प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन होंगे।

Join Us icon

OPPO Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन इन दिनों कंपनी के पाइपलाइन में हैं। ओप्पो ने पिछले साल मई महीने में Reno 6 लाइनअप को लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके Oppo Reno 8 सीरीज पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि इन्हें जून महीने में लॉन्च किया जा सकता है। पॉपुलर टिपस्टर Digital Chat Station ने ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है। इस फोन का मॉडल नंबर PGAM10 है। माना जा रहा है कि यह Reno8 के नाम से मार्केट में एंट्री कर सकता है।

टिपस्टर के मुताबिक, Reno 8 सीरीज के स्मार्टफोन क्वालकॉम के नेक्स्ट जेनेरेशन Snapdragon 7 सीरीज प्रोसेसर के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन होंगे। ये चिपसेट Snapdragon 7 Gen 1 के नाम से एंट्री कर सकते हैं। टिपस्टर का दावा है कि OPPO PGAM10 स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो सबसे पहले OPPO Reno8 स्मार्टफ़ोन को चीन में लॉन्च करेगा।

OPPO Reno 8 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

OPPO Reno8 स्मार्टफोन में 6.55-इंच का AMOLED स्क्रीन दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन FHD+ (1080 x 2400 पिक्सल) है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। ओप्पो के इस फोन में इन डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओप्पो रेनो 8 स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। संभव है कि ओप्पो के इस फोन में Reno 7 सीरीज में दिया गया Sony IMX709 कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 सेंसर होगा। इसके साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi पर ईडी का शिंकजा, पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन को जांच के लिए बुलाया

ओप्पो का अपकमिंग रेनो 8 स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 80W फ़ास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 4500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here