Realme 13+ 5G खरीदना चाहिए या OnePlus Nord CE4 Lite है बेहतर, यहां देखें ताकत का कंपैरिजन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/08/Realme-13-5G-vs-onePlus-Nord-CE4-Lite_Performance-Comparison.jpg

Realme 13+ 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो चुका है जो इस सप्ताह सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस मोबाइल की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है जो मिडबजट सेग्मेंट में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करती है। इस प्राइस सेग्मेंट में OnePlus Nord CE4 Lite पहले से हीट स्मार्टफोन हैं। ऐेसे में सवाल उठता है कि रियलमी 13 प्लस खरीदना चाहिए या वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट भी बेहतर है। इन दोनों फोंस की प्रोसेसिंग क्षमता को हमने परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावर Realme 13+ 5G OnePlus Nord CE4 Lite
प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
क्लॉक स्पीड 4x 2.5GHz Cortex-A78
4x 2GHz Cortex-A55
2x 2.2GHz – Cortex-A78
6x 1.8GHz – Cortex-A55
जीपीयू एआरएम माली-जी615 एड्रेनो 619
मेमोरी 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

रियलमी 13 प्लस 5जी फोन और वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट के प्रोसेसर की क्षमता को परखने के लिए इन दोनों मोबाइल्स में गीकबेंच बेंचमार्क टेस्ट किया जिसमें 8-कोर प्रोेसेसर का सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर चेक किया गया। गौरतलब है कि इस इस टेस्ट के दोनों ही हिस्सों में रियलमी 13+ आगे रहा।

रियलमी 13+ 5जी फोन का सिंगल-कोर स्कोर 1050 तथा मल्टी-कोर स्कोर 2957 आया। वहीं टेस्ट में वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट 5जी फोन का सिंगल-कोर गीकबेंच 914 स्कोर तथा मल्टी-कोर स्कोर 2056 रहा।

बता दें कि रियलमी 13+ 5जी फोन का मीडियाटेक चिपसेट 2.0गीगाहर्ट्ज़ से 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है तथा वनप्लस मोबाइल में मौजूद स्नैपड्रैगन चिपसेट 1.8गीगाहर्ट्ज़ से 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

विजेता : Realme 13+ 5G

AnTuTu टेस्ट

CPU के साथ GPU, Memory और UX का शक्ति परीक्षण करने के लिए इन दोनों स्मार्टफोंस में एनटूटू बेंचमार्क को रन किया। इस टेस्ट में OnePlus Nord CE4 Lite ने जहां 4,75,981 स्कोर हासिल किया वहीं Realme 13+ 5G ने 739074 एनटूटू स्कोर हासिल करते हुए बाजी मारी है।

रोचक बात है कि ओवरॉल एनटूटू स्कोर के साथ ही सीपीयू, जीपीयू, मेमोरी और यूएक्स में भी रियलमी 13 प्लस 5जी फोन एकतरफा आगे निकला है। इस बेंचमार्क में वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट काफी पीछे छूटता है।

AnTuTu Score Realme 13+ 5G OnePlus Nord CE4 Lite
सीपीयू स्कोर 220937 154830
जीपीयू स्कोर 148495 85405
मेमोरी स्कोर 202647 115196
यूएक्स स्कोर 166995 112590
ओवरॉल एनटूटू स्कोर 739074 475981

विजेता : Realme 13+ 5G

Throttling टेस्ट

थ्रॉटलिंग टेस्ट के रिजल्ट की बात पहले करें तो इसमें Realme 13+ 5G का स्कोर 62.7 प्रतिशत रहा तथा OnePlus Nord CE4 Lite का 55.4 प्रतिशत आया। बता दें कि यह प्रतिशत प्रोसेसर की कुल क्षमता का वह हिस्सा है जिसके साथ दबाव की स्थिति में काम करता है।

कोई मोबाइल फोन दवाब की स्थिति में कैसा काम करता है, यह जानने लिए उसमें थ्रॉटलिंग टेस्ट किया जाता है। रियलमी 13 5जी और वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट के प्रोसेसर की इसी क्षमता को जांचने के लिए इनमें Burnout बेंचमार्क ऐप के जरिये यह टेस्ट किया गया था।

बर्नआउट बेंचमार्क ऐप तकरीबन 9 मिनट तक दोनों फोन में चली और इस दौरान दोनों मोबाइल्स पर कई सारी ऐप्स तथा टॉस्क एक साथ किए गए।

विजेता : Realme 13+ 5G

Gaming टेस्ट

बेंचमार्क टेस्ट के बाद 91मोबाइल्स की टीम ने रियलमी 13 5जी फोन तथा वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट स्मार्टफोन में दो मोबाइल गेम खेले और चेक किया कि ये मोबाइल कैसा परफॉर्म करते हैं। ये दोनों मोबाइल गेम 30-30 मिनट तक चले जिनमें BGMI और COD: Mobile शामिल थे।

Realme 13 5G में आधा घंटा बीजीएमआई खेलने के बाद इसका टेम्परेचर सिर्फ 4.8 डिग्री बढ़ गया। वहीं वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट में जब यह गेम खेला गया तो इसका तापमान 6.4 डिग्री बढ़ा हुआ आया। वहीं बैटरी ड्रॉप को चेक किया गया तो रियलमी की बैटरी 8 प्रतिशत तथा वनप्लस की बैटरी 6 प्रतिशत कम हो गई थी।

BGMI गेम (30 मिनट) फ्रेम रेट (औसत) फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी प्रतिशत में गिरावट
Realme 13+ 5G
54.10FPS
4.8 डिग्री 8 प्रतिशत
OnePlus Nord CE4 Lite 28.9FPS 6.4 डिग्री 6 प्रतिशत

सीओडी मोबाइल गेम को जब 30 मिनट चलाया गया तो रियलमी 13 5जी का तापमान 5.2 डिग्री बढ़ गया तथा वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट का टेम्परेचर 7.9 डिग्री बढ़ा हुआ पाया गया। इस गेम को खेलने के बाद दोनों ही मोबाइल्स की बैटरी 6 प्रतिशत घटी थी।

COD गेम (30 मिनट) फ्रेम रेट (औसत) फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी प्रतिशत में गिरावट
Realme 13+ 5G 55.19FPS 5.2 डिग्री 6 प्रतिशत
OnePlus Nord CE4 Lite 53.6FPS 7.9 डिग्री 6 प्रतिशत

विजेता : Realme 13+ 5G

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Realme 13+ 5G OnePlus Nord CE4 Lite
डिस्प्ले 6.67″ FHD+ 120Hz OLED 6.6″ FHD+ 120Hz AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300 Energy Qualcomm Snapdragon 695
मैमोरी 12GB RAM + 256GB Storage 8GB RAM + 256GB Storage
ओएस Android 14 + realme UI Android 14 + OxygenOS
बैक कैमरा 50MP Sony LYT-600 OIS + 2MP Mono 50MP Sony LYT-600 OIS + 2MP Mono
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie 16MP Selfie
बैटरी 5,000mAh Battery 5,500mAh Battery
चार्जिंग 80W Fast Charging 67W SUPERVOOC + 5W Reverse
5जी क्षमता 9 5G Bands 8 5G Bands

कीमत का कंपैरिजन

Realme 13+ 5G प्राइस

रियलमी 13 प्लस 5जी स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में आया है। इसके 8जीबी रैम वाले मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 22,999 रुपये में तथा 256जीबी मेमोरी के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं सबसे बड़े 12जीबी+256जीबी का रेट 26,999 रुपये है। इस फोन को Victory Gold, Speed Green और Dark Purple कलर में खरीदा जा सकेगा। रियलमी 13+ 5जी फोन की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G प्राइस

वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट 5जी फोन दो वेरिएंट्स में बिक रहा है। इसके बेस मॉडल में 8GB RAM और 128GB मैमोरी मिलेगी जिसका रेट ₹19,999 है। इसी तरह बड़ा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस ₹22,999 है। यह मोबाइल Super Silver, Mega Blue और Ultra Orange कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

कौन बेहतर?

रियलमी 13+ 5जी फोन और वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट स्मार्टफोन के इस कंपैरिजन में रियलमी मोबाइल एक तरफ़ा बढ़ता बनाता है। गीकबेंच, एनटूटू और बर्नआउट बेंचमार्क में जहां Realme 13+ 5G का स्कोर ज्यादा आया है। वहीं गेमिंग टेस्ट में भी यह स्मार्टफोन वनप्लस से आगे निकलता है। यह फोन हीट भी कम हुआ है तथा इसकी बैटरी भी कम खर्च हुई है।

कीमत के हिसाब से देखा जाए तो OnePlus Nord CE4 Lite स्मार्टफोन Realme 13+ 5G से सिर्फ 2 हजार रुपये की महंगा है। दोनों फोंस की स्पेसिफिकेशन्स में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, बस बैटरी और चार्जिंग में कुछ फर्क देखा दिखाई देता है। उपरोक्त टेस्ट के हिसाब से रियलमी 13 प्लस खुद को नोर्ड सीई4 लाइट से बेहतर साबित करता है।