
भारत में किफायती 5G स्मार्टफोन की रेस को तेज होता हुआ देखकर अब प्रीमियम स्मार्टफोन कंपनी OnePlus भी अपने नए और शानदार किफायती 5जी मोबाइल लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम OnePlus Nord CE 5G है। हाल ही में वनप्लस ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दी थी कि नॉर्ड सीरीज के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को 10 जून को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले अब OnePlus की इंडियन साइट पर इस डिवाइस के डिजाइन को लीक किया गया है। वहीं, अलग से अमेजन इंडिया पर OnePlus Nord CE 5G की रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है।
OnePlus Nord CE 5G का डिजाइन
कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर के अनुसार OnePlus Nord CE 5G एक “sleek और streamlined” डिजाइन के साथ आएगा। टीज़र में हमें इसकी एक झलक भी दिखाई दी है। कंपनी ने फोन का पूरी तरह से खुलासा नहीं किया है, लेकिन हम मूल वनप्लस नॉर्ड के समान एक सर्कुलर आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल देख सकते हैं। हम उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले फोन में अलर्ट स्लाइडर भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: OnePlus का सरप्राइज तैयार, 10 जून लॉन्च होगा ताकतवर Nord N200 5G
We built a great device, then added a little more. Because you wouldn’t want a little less.
Join us at the OnePlus Summer Launch Event on June 10 at 7pm IST to see for yourself.
Get notified – https://t.co/oQgVeK4uFW pic.twitter.com/rLIadjaN6r
— OnePlus India (@OnePlus_IN) May 31, 2021
OnePlus Nord CE 5G की स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord CE 5G में 8GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इस बात का खुलासा अमेजन इंडिया क्विज से हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन का बेस वेरिएंट होगा। इसके अलावा डिवाइस 12GB/256GB वेरिएंट में भी आएगा। इसके अलावा फोन का कलर चारकोल इंक होगा।
इसके अलावा हाल ही में OnePlus Nord CE 5G को लेकर एक जानकारी अज्ञात सोर्स के जरिए सामने आई थी। लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन 64MP रियर कैमरा और Qualcomm के Snapdragon मिड-रेंज चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन के चिपसेट को लेकर लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह Snapdragon 750G के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है। इसे भी पढ़ें: वनप्लस ने भारत में लॉन्च किया OnePlus TV 40Y1, कीमत इतनी कि अभी कर लेंगे बुक
वनप्लस के अपकमिंग Nord CE 5G स्मार्टफोन में 6.43-इंच का AMOLED पैनल दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। ऐसा लग रहा है कि वनप्लस स्क्रीन के मामले में कंपनी का विश्वास अभी भी AMOLED पर है। इस फोन में LCD पैनल ऑफर नहीं करेगी। वनप्लस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें दो सहायक कैमरा सेंसर के साथ 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा।
OnePlus Nord CE 5G का प्राइस
OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन को कंपनी अफोर्डेबल कीमत में पेश कर सकती है। वनप्लस स्मार्टफोन की कीमतों को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। लीक रिपोर्ट्स में तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं लेकिन जब तक सही जानकारी सामने नहीं आ जाती अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।
OnePlus Nord CE 5G पर प्री-ऑर्डर ऑफर
कंपनी ने हाल ही में OnePlus Nord CE 5G के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रो-साइट के माध्यम से प्री-ऑर्डर पर ऑफर देने की घोषणा की है। हालांकि, कपनी ने मुफ्त उपहारों की घोषणा नहीं की है, जो डिवाइस के साथ दिए जाएंगे। डिवाइस को 11 जून को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और भारत में इसकी ओपन सेल 16 जून से शुरू होगी।



















