OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite का प्राइस बढ़ा! लॉन्च के 2 सप्ताह बाद ही फोन हुए ₹3000 तक महंगे

Join Us icon

क्या आपने कभी सुना है कि कोई मोबाइल लॉन्च हुआ हो और बाजार में आने के सिर्फ 2 सप्ताह के भीतर ही उसकी कीमत बढ़ा दी गई हो? वैसे अभी तक तो हमने भी ऐसा नहीं सुना था लेकिन, वनप्लस ने इसे सच कर दिखाया है। इस कंपनी ने 7 मई को इंडिया में OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite लॉन्च किए थे। लेकिन अब इन दोनों स्मार्टफोंस पर प्राइस हाइक हो गया है और आज से ही इन्हें खरीदने के लिए 3000 रुपये तक एक्स्ट्रा खर्चा करना पड़ेगा।

OnePlus Nord CE 6 Lite प्राइस

वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट 5जी फोन इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। इस मोबाइल के 6GB RAM + 128GB Storage वाले बेस वेरिएंट को 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब कंपनी ने इस मेमोरी वेरिएंट का रेट 2 हजार रुपये बढ़ा दिया है जिसके बाद 6जीबी रैम वाले नोर्ड सीई 6 लाइट को खरीदने के लिए 22,999 रुपये चुकाने होंगे।

Nord CE 6 Lite के 8GB RAM वाले 5G फोन मॉडल पर कंपनी ने पूरे 3,000 रुपये का प्राइस हाइक का डाला है। इसे 128जीबी स्टोरेज के साथ 22,999 रुपये और 256जीबी मेमोरी के साथ 25,999 रुपये में लाया गया था। लेकिन अब कीमत में बढ़ोतरी के बाद इन दोनों मेमोरी वेरिएंट्स का रेट क्रमश: 25,999 रुपये और 28,999 रुपये हो गया है।

देखा जाए तो 8जीबी रैम के रेट पर अब 6जीबी रैम वेरिएंट ही मिल पाएगा। वहीं वनप्लस नोर्ड सीई6 लाइट को 8जीबी रैम के साथ परचेज करना चाहते हैं तो 256जीबी स्टोरेज के प्राइस पर सिर्फ 128जीबी मेमोरी भी मिल सकेगी।

OnePlus Nord CE 6 प्राइस

वनप्लस नोर्ड सीई 6 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जिसे दो स्टोरेज ऑप्शन्स में लाया गया था। इस मोबाइल की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। फोन के 128GB मेमोरी वेरिएंट को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसका प्राइस अब 31,999 रुपये हो गया है। वहीं 32,999 रुपये में लॉन्च हुए इस 5G फोन के 256GB स्टोरेज मॉडल का रेट बढ़ाकर 34,999 रुपये कर दिया गया है।

OnePlus Nord CE 6 स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस नोर्ड सीई6 5जी फोन 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले करता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 3200Hz टच सैंपलिंग रेट और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना है जिसके साथ IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग भी मिलती है। Nord CE 6 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OxygenOS 16.0 पर काम करता है।

Nord CE6

OnePlus Nord CE 6 में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 11,36,527 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 8000mAh Battery लगाई गई है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलता है। यूजर्स का नोर्ड सीई6 में 27W Reverse चार्जिंग भी मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए नोर्ड सीई6 5जी फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50D40 मेन सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन की फुल स्पेक्स के सा​थ ही OnePlus Nord CE 6 review आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं।

OnePlus Nord CE 6 Lite स्पेसिफिकेशन्स

नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इस फोन में 144Hz हाई रिफ्रेश रेट वाली 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जिसकी पीक ब्राइटनेस 1000निट्स है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है और साथ ही इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिली है।

Nord CE6 Lite

OnePlus Nord CE6 Lite में MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी फोन की फुल डिटेल्स आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here