OnePlus Nord CE 6 Lite स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लिस्ट! 8GB RAM और Dimensity प्रोसेसर हुआ रिवील

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/OnePlus-Nord-CE5.jpg

वनप्लस ने इसी महीने अपना बड़ी बैटरी वाला मिडरेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 इंडिया में लॉन्च किया है। यह मोबाइल 9000mAh Battery, 12GB RAM और Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है जिसका प्राइस 38,999 रुपये से शुरू होता है। वनप्लस नोर्ड 6 के बाद अब कंपनी OnePlus Nord CE 6 Lite लाने की तैयारी कर रही है। यह अपकमिंग वनप्लस फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है जहां मोबाइल प्रोसेसर और रैम का खुलासा हो गया है।

वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट 5जी फोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर CPH2943 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हो गया है। यह लिस्टिंग 16 अप्रैल की ही है जिसमें इस अपकमिंग फोन की रैम, सीपीयू, जीपीयू और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि OnePlus Nord CE 6 Lite 5G मई में इंडिया में लॉन्च हो सकता है और कंपनी इस मोबाइल के साथ OnePlus Nord CE 6 5G फोन भी भारतीय बाजार में उतार सकती है। फिलहाल ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार OnePlus Nord CE 6 Lite 5G फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। यहां फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में डाइमेंसिटी 7400 का कोडनेम MediaTek MT6878 लिखा गया है। इस अपकमिंग फोन में लगा ऑक्टा-कोर सीपीयू 2.0गीगाहर्ट्ज़ बेस फिक्रवेंसी से लेकर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा।

वनप्लस नोर्ड सीई 6 लाइट को गीकबेंच पर 8GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि शायद यह मोबाइल 6GB RAM पर भी लॉन्च कर दिया जाए। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mali-G615 MP2 GPU दिए जाने की पुष्टि भी गीकबेंच पर हो गई है। यह वनप्लस 5जी फोन Android 16 के साथ भारतीय बाजार में कदम रखेगा और इसके साथ OxygenOS 16 मिल सकती है।

OnePlus Nord CE 5

बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 Lite 5G फोन को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 1068 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं इस अपकमिंग वनप्लस फोन ने 2953 मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है। कंपनी की ओर से अभी नोर्ड सीई 6 लाइट को पर्दे में ही रखा गया है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन टीज़ करना शुरू कर देगी।

OnePlus Nord 6 5G फोन पर नजर डालें तो इसे 8GB RAM के साथ ₹38,999 में और 12GB RAM के साथ ₹41,999 में खरीदा जा सकता है। 256GB मेमोरी वाले फोन हैं। यह मोबाइल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 9000mAh battery लगाई गई है जिसके साथ 80W SUPERVOOC और 27W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।

OnePlus Nord 6

वनप्लस नोर्ड 6 5जी फोन में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYT600 डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह वनप्लस 5जी फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना और इसे IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग प्राप्त है। 91मोबाइल्स पर आप फोन की फुल डिटेल पढ़ सकते हैं।