OnePlus Nord 6 फिर हुआ महंगा! लॉन्च के बाद दूसरी बार बढ़ी कीमत, अब इतने में मिलेगा फोन

Join Us icon

OnePlus ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। खास बात यह है कि यह फोन लॉन्च के कुछ ही समय बाद दूसरी बार महंगा हो गया है। बता दें कि इन दिनों लगभग सभी कंपनियां अपने डिवाइस की कीमतें बढ़ा रही हैं। जिसकी वजह बढ़ती कंपोनेंट कॉस्ट और मेमोरी चिप्स की प्राइस बताई जा रही हैं। इसी कड़ी में वनप्लस ने फिर से अपने डिवाइस को महंगा किया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus ने इससे पहले 20 मई 2026 को Nord 6 की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उस समय 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 3,000 बढ़ाकर 41,999 रुपये की गई थी। जबकि 12GB + 256GB मॉडल 5,000 रुपये महंगा होकर 46,999 रुपये में मिल रहा था। वहीं, अब कंपनी ने एक बार फिर दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये बढ़ा दिए हैं।

OnePlus Nord 6 की नई कीमतें

अपडेटेड कीमत की बात करें तो OnePlus Nord 6 का 8GB + 256GB वैरियंट 42,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 12GB+256GB मॉडल की कीमत बढ़कर 47,999 रुपये पड़ेगी। यह नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India पर लाइव हो चुकी हैं। लगातार दूसरी बार हुए प्राइस हाइक के बाद अब Nord 6 उस प्राइस सेगमेंट में पहुंच गया है जहां इसे ज्यादा प्रीमियम स्मार्टफोंस से टक्कर मिलेगी।

OnePlus Nord 6 स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का Sunburst AMOLED Flex डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 165Hz तक रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिल जाता है। परफॉरमेंस के लिए स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है।

OnePlus Nord 6 फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। जबकि 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलता है।

आप OnePlus Nord 6 के विकल्प के रूप में iQOO, Realme और Xiaomi के स्मार्टफोंस देख सकते हैं। यदि आपकी पसंद बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है, तो Nord 6 अभी भी बढ़िया विकल्प माना जा सकता है। हालांकि आप ब्रांड और अपनी पसंद अनुसार निर्णय ले सकते हैं। हम आगे भी रेट ज्यादा या कम होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here