OnePlus Nord 6 हुआ महंगा, ₹5,000 तक बढ़ी कीमत, जानें अब क्या है नई प्राइस

Join Us icon

OnePlus का मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 भारत में पहले से महंगा हो गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ा दी है। बता दें कि Nord 6 की नई कीमतें Amazon और OnePlus India वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई हैं। आइए, आगे आपको इसके दोनों वैरियंट की नई कीमत और खूबियां विस्तार से बताते हैं।

नई कीमतों की बात करें तो OnePlus Nord 6 का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट अब 41,999 रुपये में मिलेगा। जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 38,999 रुपये थी। यानी बेस मॉडल पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत सीधे 5,000 रुपये बढ़ाकर 46,999 रुपये कर दी गई है। यह मॉडल पहले 41,999 में लॉन्च हुआ था।

नई कीमतों के बाद OnePlus Nord 6 अलग प्राइस कैटेगरी में आ चुका है। इसका मुकाबला POCO X8 Pro Max और iQOO 15R जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। क्योंकि ये भी इसी रेंज में बिक रहे हैं। हालांकि इंडस्ट्री में लगातार बढ़ती मेमोरी कॉस्ट्स को देखते हुए प्राइस हाइक को लगभग तय माना जा रहा था। क्योंकि इससे पहले भी वनप्लस सहित कई ब्रांड ने अपने फोंस महंगे किए हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Nord 6 में 6.79-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पर Crystal Guard Glass प्रोटेक्शन भी मिलता है। परफॉरमेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus Nord 6 फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYTIA-600 प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा है।

अन्य फीचर्स के रूप में OnePlus Nord 6 फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी हाई-लेवल डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग्स के साथ आता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है। कंपनी इसमें 4 साल के Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

OneNord 6 बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस और दमदार बिल्ड क्वालिटी के कारण अभी भी अपने सेगमेंट में अच्छा विकल्प माना जा सकता है। हालांकि आपको कम कीमत वाला विकल्प चाहिए तो Samsung, Realme और Motorola के फोंस भी देख सकते हैं। हम आगे भी प्राइस में उतार-चढ़ाव होने पर आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।


OnePlus Nord 6 Price
Rs. 44,899
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here