
OnePlus ने अपने कुछ प्रमुख मिड रेंज स्मार्टफोंस की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की है। इसमें OnePlus Nord 6, OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite शामिल हैं। नई कीमतों में सबसे ज्यादा दाम OnePlus Nord CE6 Lite के 256GB वैरियंट का बढ़ा है। जिसकी कीमत 4,000 रुपये बढ़ाई गई है। वहीं, OnePlus Nord 6 और Nord CE6 के मॉडल भी 2,000 से 3,000 रुपये तक महंगे हुए हैं। आइए, सभी मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।
OnePlus Nord 6 की नई कीमत
OnePlus Nord 6 के 8GB+256GB वैरियंट की पुरानी कीमत 44,999 रुपये थी। जो 46,999 रुपये हो गई है। इसके 12GB+256GB वैरियंट की कीमत में भी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस मॉडल की पुरानी कीमत 50,999 रुपये थी, जो अब बढ़कर 52,999 रुपये हो गई है।
OnePlus Nord CE6 भी हुआ महंगा
OnePlus Nord CE6 के 8GB+128GB स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये से बढ़कर 37,999 रुपये हो गई है। जबकि 8GB+256GB वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये थी, जबकि अब यह 41,999 रुपये का हो गया है। इसमें भी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
OnePlus Nord CE6 Lite की नई कीमत
OnePlus Nord CE6 Lite पर सबसे ज्यादा प्राइस हाइक देखने को मिला है। इसके 8GB+128GB वैरियंट की पुरानी कीमत 25,999 रुपये थी, जिसे अब 28,999 रुपये कर दिया गया है। यानी इस मॉडल की कीमत 3,000 रुपये बढ़ी है। वहीं, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये हो गई है। इस मॉडल पर भी 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी OnePlus Nord CE6 Lite के 8GB+256GB वैरियंट में हुई है। इसकी पुरानी कीमत 30,999 रुपये थी। जबकि नई कीमत 34,999 रुपये है। यानी इस मॉडल के लिए अब 4,000 रुपये ज्यादा देने होंगे।
क्यों बढ़ी OnePlus फोंस की कीमत
OnePlus ने इन स्मार्टफोंस की कीमत बढ़ाने की वजह नहीं बताई है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में OnePlus सहित कई स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने डिवाइसेज की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुके हैं। ऐसे में बढ़ती कंपोनेंट लागत, सप्लाई चेन से जुड़ी लागत और मौजूदा मार्केट कंडीशंस कीमतों में बदलाव की संभावित वजह हो सकती हैं।
OnePlus Nord 6, Nord CE6 और Nord CE6 Lite के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस
OnePlus Nord 6 में 165Hz AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 9000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में 50MP Sony मेन कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
OnePlus Nord CE6 में 144Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 8000mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग मिलती है। इसमें 50MP मेन और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच का 144Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट, 7000mAh बैटरी और 45W SUPERVOOC चार्जिंग दी गई है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है।













