OnePlus Nord CE4 Lite या realme P1 5G, जानें 20 हजार से कम वाले किस फोन में ज्यादा ताकत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/08/OnePlus-Nord-CE4-Lite-vs-Realme-P1_Performance-Comparison.jpg

OnePlus Nord CE4 Lite और realme P1 5G ऐसे मोबाइल फोन हैं जो 20 हजार के बजट में तगड़ी परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं। अगर आप भी इसी रेंज में कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट तथा रियलमी पी1 आपके काम आ सकते हैं। इन दोनों में से किस फोन में ज्यादा ताकत मिलती है, यह जानने के लिए हमने इनका टेस्ट और परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावर realme P1 5G OnePlus Nord CE4 Lite
प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
क्लॉक स्पीड 2x 2.6GHz – Cortex-A78
6x 2GHz – Cortex-A55
2x 2.2GHz – Cortex-A78
6x 1.8GHz – Cortex-A55
जीपीयू एड्रेनो 619 जीपीयू माली-जी68 एमसी4 जीपीयू
मेमोरी 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

बेंचमार्क टेस्ट गीकबेंच की बात सबसे पहले करें तो इसमें फोन की सीपीयू परफॉर्मेंस को परखा जाता है। यह टेस्ट जब वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट और रियलमी पी1 में रन किया गया तो दोनों में कांटे की टक्कर थी। सिंगल-कोर टेस्ट में वनप्लस ने 914 स्कोर हासिल किया तथा इसमें रियलमी मोबाइल का स्कोर 959 आया।

मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर में OnePlus Nord CE4 Lite ने 2056 प्वाइंट्स प्राप्त किए तथा Realme P1 का स्कोर 2390 रहा। यानी हल्के टास्क का काम हो या फिर हैवी प्रोसेसिंग दोनों में रियलमी पी1 5जी फोन की परफॉर्मेंस वनप्लस सीई4 लाइट से बेहतर साबित होगी।

बताते चलें कि रियलमी पी1 में मौजूद मीडियाटेक चिपसेट 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं वनप्लस मोबाइल में दिया गया स्नैपड्रैगन चिपसेट 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

विजेता : Realme P1

AnTuTu टेस्ट

गीकबेंच टेस्ट में CPU की शक्ति परखने के बाद मोबाइल्स में दिए गए GPU, Memory और UX की ताकत जानने के लिए हमने दोनों में एनटूटू बेंचमार्क रन किया। इस टेस्ट में भी 6,02,920 स्कोर हासिल करते हुए Realme P1 ने बाजी मारी है। टेस्टिंग के दौरान OnePlus Nord CE4 Lite सिर्फ 4,75,981 एनटूटू स्कोर प्राप्त कर पाया।

ओवरॉल एनटूटू स्कोर में तो रियलमी ने बाजी मारी ही है, लेकिन रोचक बात यह भी है कि सीपीयू, जीपीयू, मेमोरी और यूजर एक्सपीरियंस में भी Realme हर जगह OnePlus से आगे रहा है। यह फोन Mali-G68 MC GPU सपोर्ट करता है तथा वचुर्अल रैम के साथ 16GB RAM की ताकत से लैस है।

AnTuTu Score realme P1 5G OnePlus Nord CE4 Lite
सीपीयू स्कोर 181016 154830
जीपीयू स्कोर 112468 85405
मेमोरी स्कोर 149719 115196
यूएक्स स्कोर 159699 112590
ओवरॉल एनटूटू स्कोर 602920 475981

विजेता : Realme P1

Throttling टेस्ट

नॉर्मल प्रोसेसिंग में मोबाइल चिपसेट स्मूथली रन करता रहता है। लेकिन जब उस प्रोसेसर पर एक साथ कई टॉस्क का बोझ डाल दिया जाता है तो उसकी परफॉर्मेंस कैसी होती है? यही जानने के लिए हमने रियलमी पी1 और वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट में Burnout benchmark app को रन किया।

थ्रॉटलिंग टेस्ट के लिए बर्नआउट बेंचमार्क ऐप को तकरीबन 9 मिनट तक रन किया गया। इस दौरान Realme P1 के प्रोसेसर ने जहां 76.7 प्रतिशत क्षमता के साथ काम किया। वहीं OnePlus Nord CE4 Lite का चिपसेट सिर्फ 55.4 प्रतिशत ही परफॉर्म कर पाया। यानी दबाव की स्थिति में रियलमी मोबाइल यूजर्स का साथ निभा देगा।

विजेता : Realme P1

Gaming टेस्ट

सभी तरह के बेंचमार्क टेस्ट में रियलमी पी1 के आगे निकलने के बाद यह जानना जरूरी था कि, जब फोन में गेम खेले जाएंगे तो यह कैसा प्रदर्शन करेगा। फोन की असली ताकत को जांचने के लिए हमने रियलमी पी1 5जी तथा वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट में BGMI और COD: Mobile को 30-30 मिनट तक खेला।

बीजीएमआई खेलते वक्त वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट की औसत फ्रेम रेट 28.9एफपीएस रही। इस दौरान फोन का टेम्परेचर 6.4 डिग्री बढ़ गया तथा बैटरी 6% कम हो गई। यही गेम जब रियलमी पी1 में खेला गया तो फोन 5.2 डिग्री गर्म हुआ तथा बैटरी 7 प्रतिशत ड्रॉप हुई।

BGMI गेम (30 मिनट) फ्रेम रेट फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी प्रतिशत में गिरावट
realme P1
60FPS (अधिकतम)
5.2 डिग्री 7 प्रतिशत
OnePlus Nord CE4 Lite 28.9FPS (औसत) 6.4 डिग्री 6 प्रतिशत

सीओडी गेम खेलने के दौरान वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट की औसत फ्रेम रेट 53.6एफपीएस रही। मोबाइल गेमिंग के दौरान इस फोन का टेम्परेचर 7.9 डिग्री बढ़ा तथा बैटरी 6 प्रतिशत ड्रॉप हुई। इस गेम में रियलमी पी1 5जी फोन का तापमान 6 डिग्री बढ़ गया तथा बैटरी 6 प्रतिशत कम हो गई है।

COD गेम (30 मिनट) फ्रेम रेट फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी प्रतिशत में गिरावट
realme P1 60FPS (अधिकतम) 6 डिग्री 6 प्रतिशत
OnePlus Nord CE4 Lite 53.6FPS (औसत) 7.9 डिग्री 6 प्रतिशत

विजेता : Realme P1

कीमत का कंपैरिजन

Realme P1 प्राइस

रियलमी पी1 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज का रेट 15,999 रुपये है। इसी तरह 8जीबी रैम वाले 128जीबी मेमोरी वेरिएंट को 17,499 रुपये में तथा 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G प्राइस

वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट 5जी स्मार्टफोन 8जीबी रैम पर पेश किया गया है जिसे दो स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। मोबाइल के 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है तथा फोन के 256जीबी वेरिएंट का रेट 22,999 रुपये है।

किस फोन में ज्यादा ताकत

उपर किया गया कंपैरिजन पढ़कर आप भी समझ गए होंगे कि परफॉर्मेंस के मामले में realme P1 5G फोन OnePlus Nord CE4 Lite को सीधी पटखनी देता है। बेंचमार्क स्कोर से लेकर गेमिंग टेस्ट तक, सभी में रियलमी पी1 आगे निकला है। वहीं उससे भी बड़ी बात यह है कि प्रोसेसिंग में हावी पड़ने वाले रियलमी पी1 की कीमत वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट से कम है।

8GB RAM और 128GB Storage वाला realme P1 5G फोन इसी मेमोरी वाले OnePlus Nord CE4 Lite से 2,500 रुपये सस्ता है। इसका दाम कम और ताकत ज्यादा है। परफॉर्मेंस के मामले में वनप्लस फोन को छोड़कर रियलमी मोबाइल को चुना जा सकता है।