
OnePlus ने आखिरकार अपनी नई OnePlus Turbo सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V को 8 जनवरी 2026 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इनकी एंट्री से पहले ही ब्रांड ने दोनों स्मार्टफोंस से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी शेयर की हैं। आइए, आगे आपको डिटेल्स देते हैं।
OnePlus Turbo 6 की बात करें तो ब्रांड ने कंफर्म किया है कि यह फोन चार स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा। जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB शामिल होंगे। जबकि कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह Lone Black, Chasing Light Silver और Wilderness Green जैसे प्रीमियम रंगो में उपलब्ध होगा।
OnePlus Turbo 6V को ज्यादा किफायती ऑप्शन के तौर पर पेश किया जाएगा। इसके लिए ग्राहकों को 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट्स मिलेंगे। यह Lone Black, Nova White और Fearless Blue जैसे कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा।
अब तक आई रिपोर्ट्स और लीक के अनुसार डिस्प्ले के मामले में दोनों स्मार्टफोंस में फ्लैट पैनल मिलने की उम्मीद है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। बताया गया है कि OnePlus Turbo 6 में 6.78-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसमें 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलेगा। वहीं, Turbo 6V में थोड़ा बड़ा 6.8-इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। ऐसे में यह सीरीज गेमिंग और स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस पर फोकस करती नजर आ सकती है।
परफॉरमेंस की बात करें तो OnePlus Turbo 6 को Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से पावर मिलने की उम्मीद है। जबकि OnePlus Turbo 6V में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। दोनों ही मोबाइल्स में कंपनी 9000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है। जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा Turbo 6 में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग, LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक मिलने की संभावना है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V दोनों ही स्मार्टफोंस Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ लॉन्च हो सकते हैं। इसके साथ ही दोनों डिवाइस में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, प्लास्टिक फ्रेम और IP68/69 रेटेड डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
आगामी OnePlus Turbo सीरीज को बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट चिपसेट के साथ आने वाली है। जिससे यह परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी पसंद करने वाले ग्राहकों को लुभा सकती है। यदि आप नए साल में नया फोन प्लान कर रहे हैं और चीन में हैं तो इनके लिए रुक सकते हैं। हम 8 जनवरी 2026 के लॉन्च पर आपको इनका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।














