ओपो ने पेश किया अपना पहला 5जी फोन, अब बदलेगी इंटरनेट की दुनिया

Join Us icon

मोबाइल के महाकुंभ कहे जाने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का आगाज हो चुका है। उम्मीद के अनुरूप ही एमडब्ल्यूसी 2019 की शुरूआत बेहद ही शानदार और जानदार हुई है। आज के दिन टेक कंपनी ओपो ने विश्व के सामने अपनी तकनीक को पेश किया और नए स्मार्टफोन डिवाईस को अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में सम्मुख रखा है। ओपो ने नए स्मार्टफोन के साथ ही 10एक्स ज़ूम तकनीक की शुरूआती की है। वहीं साथ ही सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर ओपो ने आखिर लंबे इंतजार के बाद अपने 5जी फोन से भी पर्दा उठा दिया है।

ओपो ने पिछले साल ही ओपो फाइंड के रूप में कंपनी का पहला 5जी प्रोटोटाईप स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं आज ओपो ने अपने पहले 5जी फोन को दुनिया के सामने ला दिया है। ओपो ने 5जी स्मार्टफोन के जरिये स्मार्टफोंस में इंटरनेट की रूपरेखा बदल दी है। इस ओपो फोन के जरिये न सिर्फ बेहद ही फास्ट स्पीड में इंटरनेट का एक्सेस किया जा सकेगा बल्कि साथ ही कंटेंट अपलोड व डाउनलोडिंग के लिए मिनटों में हाई जीबी की फाईल्स भी डाउनलोड हो जाएग।

oppo-5g-phone-launched-mwc-2019-feature-fast-internet

ओपो ने अपने 5जी फोन को क्वालकॉम के चिपसेट की पावर दी है। पांचवी जेनरेशन यानि 5जी क्षमता वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दिया गया है। आपको बता दें कि यह चिपसेट विश्व का सबसे फास्ट चिपसेट है जो फोन की एआई क्षमता को दो गुना तक बढ़ा देता है।

ओपो 5जी फोन के अन्य फायदों की बात करें तो इंटरनेट फास्ट एक्सेस के साथ ही गेमिंग के शौकिन यूजर भी बेहद स्मूथ आनलाईन गेम खेल पाएंगे। ओपो ने अपने 5जी फोन में 5जी क्लाउंड गेमिंग की सुविधा भी दी है जिसके जरिये इंटरनेट पर गेम डाटा सेव तथा एक्सेस करना आसान और फास्ट होगा। ओपो के पहले 5जी फोन की अन्य जानकारी विस्तार में हमारी अगली रिपोर्ट में दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here