OPPO A15 कल होगा इंडिया में लॉन्च, बाजार में आने से पहले ही जानें इस सस्ते फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

OPPO इंडिया में अपना लो बजट स्मार्टफोन OPPO A15 लॉन्च करने के लिए तैयार है। पिछले सप्ताह ही कंपनी की ओर से इस फोन को शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर टीज़ कर दिया गया था, लेकिन ओपो ने फोन की लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी थी। वहीं अब ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर बने प्रोडक्ट पेज से ही खुलासा हो गया है कि ओपो ए15 स्मार्टफोन 15 अक्टूबर के दिन भारतीय बाजार में ऑफिशियली लॉन्च हो जाएगा। ओपो ने फोन की स्पेसिफिकेशन्स को अभी पर्दे में रखा है कि लेकिन 91मोबाइल्स को लॉन्च से पहले ही OPPO A15 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल चुकी है।

OPPO A15

ओपो ए15 स्मार्टफोन कल दोपहर 12 बजे इंडियन मार्केट में ऑफिशियल हो जाएगा। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.52 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी जाएगी। फोटो में यह देखा जा चुका है कि ओपो ए15 की स्क्रीन तीन साईड से जहां बेजल लेस होगी वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार फोन की डिसप्ले 269पीपीई पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करेगी। इस फोन का डायमेंशन 164x75x8एमएम और वज़न 175 ग्राम बताया गया है।

OPPO A15 full specifications feature india launch

OPPO A15 स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा जो कलरओएस 7.2 के साथ काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिए जाने का खुलासा 91मोबाइल्स की रिपोर्ट ने किया है। यह फोन 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ भारतीय बाजार में एंट्री लेगा जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : Apple का मास्टर स्ट्रोक, कम किए iPhone 11, iPhone SE 2020 और iPhone XR के दाम, 14 हजार तक घटी कीमत

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A15 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित रहेगा। इस सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक अन्य 2 मेगापिक्सल का ही थर्ड सेंसर शामिल रहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओपो ए15 में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।

OPPO A15 full specifications feature india launch

OPPO A15 एक डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा फोन में फेस अनलॉक फीचर भी देखने को मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो ए15 में 4,230एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। उम्मीद है कि कल लॉन्च होने के बाद OPPO A15 17 अक्टूबर को शुरू हो रहे अमेज़न के ग्रेट इंडिया सेल शॉपिंग फेस्टिवल में ही पहली खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here