4GB RAM और 5,000mAh बैटरी के साथ आ रहा है ओपो का कम कीमत वाला सस्ता 4G फोन OPPO A16

Join Us icon

OPPO के बारे में पिछले महीने ही हमने एक खबर पब्लिश की थी, जिसमें बताया गया था कि यह टेक कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज़ के एक लो बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे OPPO A16 नाम के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। यह स्मार्टफोन उन दिनों अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट हुआ था जहां से फोन में 5,000mAh Battery और Android 11 OS दिए जाने का खुलासा हुआ था। वहीं आज गीकबेंच लिस्टिंग में फोन की अन्य अहम स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

OPPO A16 की स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए16 स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जिसे नैशविले चैटर ने पहले स्पॉट किया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग 8 जून की है जहां फोन को OPPO CPH2269 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले गीकबेंच पर मिले बेंचमार्किंग स्कोर की ही बात कर लें तो यहां फोन को सिंगल-कोर में 117 और मल्टी-कोर में 950 स्कोर प्राप्त हुआ है।

OPPO A16 cph2269 geekbench listing 4GB RAM MediaTek Helio G35 SoC

गीकबेंच पर OPPO A16 को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ मदरबोर्ड सेक्शन में 6765 लिखा गया है। बता दें कि यह मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट का कोडनेम है। यानी ओपो ए16 में यही चिपसेट देखने को मिलेगा। इस फोन में 2.30गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम मैमोरी दिए जाने की भी पुष्टि की गई है।वहीं आशा है कि फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च होगा।  यह भी पढ़ें : लो बजट में Nokia C01 Plus की धमाकेदार एंट्री, चाइनीज को टक्कर देकर बदलेगा सस्ते स्मार्टफोंस का बाजार

OPPO A16 के बारे में लगे हाथ बता दें कि बीते दिनों भी यह फोन CPH2269 मॉडल नंबर के साथ सामने आया था। एफसीसी में भी पता चला था कि यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जो कलरओएस 11.1 के साथ काम करेगा। वहीं साथ ही ओपो ए16 में 5,000एमएएच की बैटरी और 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की भी खुलासा हुआ था। बहरहाल यह फोन कब तक मार्केट में एंट्री लेगा, इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

OPPO A53s 5G

OPPO A53s 5G फोन को इंडिया में सिर्फ 14,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में उपलब्ध है। इस फोन में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड 11 ओएस के साथ यह फोन MediaTek Dimensity 700 SoC पर रन करता है।

OPPO A16 cph2269 geekbench listing 4GB RAM MediaTek Helio G35 SoC

फोटोग्राफी के लिए ओपो A53s 5G में 13MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए आपको फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। फ्रंट, साथ ही रियर में प्राइमरी कैमरा, 30 फ्रेम प्रति सेकंड में फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो A53s 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here