
Oppo ने पिछले साल नवंबर 2021 में Oppo A16K स्मार्टफोन को फ्लीपीन्स में लॉन्च किया था। अब महेश टेलीकॉम ने दावा किया है कि ओप्पो जल्द ही भारत में Oppo A16K स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो ओप्पो का यह स्मार्टफोन 10,490 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको Oppo A16K स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Oppo A16K Price in India
Mahesh Telecom ने एक पोस्टर शेयर कर Oppo A16K स्मार्टफोन की कीमत को लेकर जानकारी शेयर की है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 3GB + 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 10,490 रुपये की कीमत में पेश किया जाएगा। ओप्पो का यह फोन ब्लू और ब्लैक दो कलर ऑप्शन में इंडियन मार्केट

Oppo A16K Specifications
Oppo A16K स्मार्टपोन को 6.52-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया है, जिसका रेजलूशन 1600 x 720 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 480 निट्स है। इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई हैं। इसके साथ ही डिस्प्ले में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। Oppo A16K स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio G35 दिया गया है। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स ड्यूटी के लिए IMG GE8320 GPU दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 3GB LPDDR4X RAM और 32GB eMMC 5.1 स्टोरेज दिया गया है। इस फोन में स्टोरेज के लिए माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट किया गया है। Oppo का यह बजट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Moto G Stylus (2022) स्मार्टफोन की खूबियां हुई लीक, MediaTek Helio G85, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा से होगा लैस
कैमरा ऑप्टिक्स की बात करें तो Oppo A16K स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में नाइट मोड और पैनोरमिक मोड दिया गया है। ओप्पो का यह फोन 4230mAh की बैटरी और 10w चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में USB 2.0 माइक्रो-USB पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इस फोन में 4G, Dual-बैंड WiFi, Bluetooth 5.0, GPS दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 11 Lite NE 5G, Mi 11X, और Mi 11X Pro स्मार्टफोन पर मिल रहा 8,500 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें क्या है ऑफर




















