Exclusive: 12,499 में लॉन्च होगा OPPO A17! 50MP Camera सहित जानें पूरी स्पेसिफिकेशन्स डिटेल

Join Us icon

ओपो ने हाल ही में इंटरनेशनल टेक मार्केट में अपनी ‘ए’ सीरीज़ के तहत कम कीमत वाला मोबाइल फोन OPPO A17 लॉन्च किया है। ओपो ए17 स्मार्टफोन 50MP Camera, 4GB RAM, MediaTek Helio G35 और 5,000mAh Battery से लैस है जो अब बेहद जल्द इंडियन मार्केट में आने वाला है। कंपनी की अनाउंसमेंट से पहले ही 91मोबाइल्स को OPPO A17 India Price और Photos प्राप्त हो गई है। इंडस्ट्री सोर्स से हमें जानकारी मिली है कि ओपो ए17 12,499 रुपये में भारत में लॉन्च होगा।

OPPO A17 India Price

91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि OPPO A17 इंडियन मार्केट में 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। ओपो ए17 इंडिया प्राइस 12,499 रुपये होगा। टिप्स्टर सुधांशू की ओर से भी हमें ओपो ए17 का यही प्राइस प्राप्त हुआ है। इस रेंज में यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Vivo Y16 को चुनौती देगा जिसके 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का प्राइस भी 12,499 रुपये है। हमें जो फोटोज़ प्राप्त हुई है उनमें OPPO A17 को Blue और Yellow कलर में दिखाया गया है।

oppo a17 to launch in india soon at 12499 price exclusive details check features specifications

OPPO A17 Specifications

स्पेसिफिकेशन्स के मामले में ओपो ए17 ग्लोबल मॉडल जैसा ही होगा। मलेशिया में यह फोन 6.56 इंच एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। OPPO A17 एंड्रॉयड 12 और कलर ओएस 12.1.1 के साथ मिलकर काम करता है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट तथा ग्राफिक्स के लिए आईएमजी जीई8320 जीपीयू मौजूद है। जरूर पढ़ें – Exclusive: OPPO A17k होगा कंपनी का सबसे सस्ता फोन, फुल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स लीक

OPPO A17 फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो मोबाइल एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

oppo a17 to launch in india soon at 12499 price exclusive details check features specifications

OPPO A17 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए ओपो ए17 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं आईपीएक्स4 रेटिंग इस ओपो स्मार्टफोन को पानी गिरने पर सुरक्षित रखती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here