Exclusive: OPPO A17k होगा कंपनी का सबसे सस्ता फोन, फुल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स लीक

Join Us icon

OPPO A17k India Launch: कंपनी भारतीय मोबाइल बाजार के लो बजट सेग्मेंट को फिर से भेदने के तैयार है। कंपनी इंडिया में अपनी ‘ए’ सीरीज़ को बढ़ाने की तैयारी कर रही है और इसके लिए बेहद जल्द OPPO A17k स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। 91मोबाइल्स को यह जानकारी कंपनी के ही एक एक्जिक्यूटिव से मिली है जो कंपनी के साथ कई सालों से जुड़े हैं। उन्होंने हमें बताया कि यह फोन 2022 का Cheapest OPPO Mobile Phones में से एक होगा। यह फोन सिंगल रियर कैमरे के साथ आएगा और इसके साथ ही फोन में आपको मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट देखने को मिलेगा। हमें जो फोटो मिली है उसके अनुसार यह फोन Gold और Navy Blue कलर में लॉन्च होगा।

OPPO A17k Specifications

  • 6.56HD+ 60Hz Display
  • MediaTek Helio G35
  • 3GB+4GB RAM
  • 8MP Rear Camera
  • 5MP Selfie Camera
  • 10W 5,000mAh Battery

ओपो ए17के स्मार्टफोन को 6.56 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल में बनी होगी जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इस ओपो मोबाइल की थिकनेस सिर्फ 8.29एमएम होगी और इसका वज़न महज 189ग्राम होगा। OPPO A17K स्मार्टफोन Gold और Navy Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

OPPO A17k image features specifications leak india launch exclusive

OPPO A17k एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च होगा जो कलर ओएस 12.1 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर फ्रेबिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया जाएगा। जरूर पढ़ें- Exclusive: 12,499 में लॉन्च होगा OPPO A17! 50MP Camera सहित जानें पूरी स्पेसिफिकेशन्स डिटेल

ओपो ए17के स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में 3 जीबी रैम + 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा। वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी के साथ इस मोबाइल फोन को 7 जीबी रैम की पावर प्राप्त होगा। स्मार्टफोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकेगा।

OPPO A17k image features specifications leak india launch exclusive

OPPO A17k के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा दिया जाएगा जो एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल सेंसर होगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगपिक्सल फ्रंट सेंसर मौजूद रहेगा जो पोर्टरेट मोड पर भी काम करेगा। जरूर पढ़ें- Exclusive : Redmi Pad 4G की फुल स्पेसिफिकेशन, इमेज और कलर लीक

OPPO A17k में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करेगी। सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन मौजूद रहेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here