
ओपो को लेकर कुछ दिनों पहले ही खबर सामने आई थी कि कंपनी अपनी ‘ए सीरीज़’ के नए स्मार्टफोंस पर काम कर रही है और इन्हें ए1के तथा ए5एस नाम के साथ टेक मंच पर पेश कर सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक के माध्यम से पहले भी सामने आ चुकी है। वहीं आज इनमें से ही एक ओपो ए1के को थाईलैंड की सरकारी वेबसाइट पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर सर्टिफाइड होने के बाद एक ओर जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आई है वहीं दूसरी ओर यह भी साफ हो गया है कि ओपो जल्द ही इस स्मार्टफोन को टेक मंच पर ऑफिशियली पेश कर देगी।
ओपो ए1के लिस्टिंग डिटेल
ओपो ए1के को थाईलैंड की सरकारी वेबसाइट एनबीटीसी पर सर्टिफाइड किया गया है। इस वेबसाइट पर ओपो ए1के को सीपीएच1923 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। मॉडल नंबर के साथ ही वेबसाइट पर फोन का नाम भी लिखा हुआ है, जिससे इस बात पर कोई संदेह नहीं रह जाता है कि यह स्मार्टफोन ओपो ए1के ही है। एनबीटीसी ने ओपो ए1के को बी38167-19 सर्टिफिकेशन नंबर दिया है। लगे हाथ आपको बता दें कि एनबीटीसी से पहले ओपो ए1के मलेशिया की सिरीम और इंडोनेशिया की टीकेडीएन एजेंसी पर भी सर्टिफाइड हो चुका है। वहीं यूरोपीयन साइट ईईसी भी ओपो ए1के को सर्टिफाइड कर चुकी है। इन तमाम लिस्टिंग के बाद उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ ही दिनों में ओपो ए1के टेक मंच पर दस्तक दे देगा।

ओपो ए1के स्पेसिफिकेशन्स
ओपो ए1के को लेकर सामने आए लीक्स में इस फोन के डिजाईन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिलती रही है। लीक्स की मानें तो ओपो ए1के को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6-इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है। लीक में बताया गया है कि इस फोन को डायमेंशन जहां 154.4 x 77.4 x 8.4एमएम होगा वहीं फोन का वजन 165ग्राम होगा। कपंनी की ओर से इस फोन को 2जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें : हुआवई मेट 30 की लॉन्चिंग पर कंपनी ने लगाई मुहर, अक्टूबर तक हो सकता है लॉन्च
ओपो ए1के को लीक के अनुसार एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस 6 पर पेश किया जा सकता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हेलीया पी22 चिपसेट देखने को मिल सकता है। लीक में बताया गया है कि ओपो ए1के में फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर तथा सिंगल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए1के में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लीक के मुताबिक यह फोन रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
लगे हाथ ओपो ए5एस की बात करें तो यह फोन भी ए1के के साथ ही बाजार में दस्तक दे सकता है। यह फोन भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.2-इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह फोन 2जीबी / 3जीबी / 4जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया जा सकता है जिनमें 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। ये तीनों ही वेरिएंट्स मीडियाटेक हेलीयो पी35 चिपसेट पर रन करेंगे। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले ही लीक हुई मीजू 16एस की फोटो, फोन में होगा 48-एमपी डुअल रियर कैमरा और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
लीक के अनुसार ओपो ए5एस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं तथा सेल्फी के लिए ओपो ए5एस में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं डुअल सिम और 4जी एलटीई के साथ ही पावर बैकअप के लिए ओपो ए5एस में 4,230एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही ये दोनों स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय टेक मंच पर ओपो द्वारा पेश किए जा सकते हैं।



















