
OPPO ने अप्रैल महीने में भारतीय बाजार में अपना सस्ता स्मार्टफोन OPPO A1k लॉन्च किया था। पावरफुल बैटरी से लैस यह स्मार्टफोन 8,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जो ऑनलाईन शॉपिंग साइट के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है। पिछले दिनों कंपनी की ओर से OPPO A1k की कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई थी जिसके बाद यह फोन 7,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब एक बार फिर अपने फैन्स को तोहफा देते हुए ओपो ने OPPO A1k का दाम 500 रुपये कम कर दिया है। OPPO A1k को आज से ही सिर्फ 7,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
ओपो ए1के लुक
OPPO A1k को कंपनी द्वारा ‘यू’ शेप वाली ड्यूड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद रहेगा। फोन के सेल्फी कैमरा इसी नॉच में स्थित है। फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया जिसके दाईं ओर फ्लैश लाईट मौजूद है। आपको बता दें कि OPPO A1k में कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। वॉल्यूम रॉकर जहां फोन के बाएं पैनल पर है वहीं पावर बटन दाएं पैनल पर दिया गया है। नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है।
ओपो ए1के स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A1k को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 87.43 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है। इस फोन में 6.1-इंच की एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। OPPO A1k को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस 6 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक 6762 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Vivo Z1 Pro की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें क्या है नया प्राइस
कपंनी की ओर से इस फोन को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 2जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A1k सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च हुआ 6जीबी रैम वाला Vivo Y19
OPPO A1k एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए फिजीकल फिंगरप्रिंट सेंसर की बजाय फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए OPPO A1k को कंपनी द्वारा 4,000एमएएच की दमदार बैटरी पर लॉन्च किया गया है। ओपो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।



















