Oppo K3 फोन से 23 मई को उठेगा पर्दा, 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से होगा लैस

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo ने अपने नए फोन Oppo K3 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। कंपनी 23 मई को चीन में होने वाले एक इवेंट के दौरान Oppo K3 फोन से पर्दा उठाएगी। कंपनी ने इस बात की जानकारी चीन की माइक्रब्लागिंग वेबसाइट वीबो पर दी है।
जारी किए गए टीजर फोटो से इस बात की जानकारी मिल रही है कि फोन में पॉप-अप कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ रियर में डुअल मॉड्यूल कैमरा हो सकता है। इसके अलावा फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है। इसे भी पढ़ें: OPPO A3s का आया सबसे तकतवर वेरिएंट, कीमत 10 हजार से भी कम
स्पेसिफिकेशन्स
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक OPPO K3 में 6.5 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी। एमोलेड डिसप्ले होने के चलते यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि ओपो के इस आगामी स्मार्टफोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिलेगा। लीक के अनुसार OPPO K3 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा जो कलरओएस 6.0 यूआई के साथ काम करेगा।
OPPO K3 को लेकर लीक में बताया गया है कि कंपनी की ओर से इस फोन को 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। हालांकि इस बात करे भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि शायद ओपो इस स्मार्टफोन को एक से ज्यादा वेरिएंट में पेश करे। वहीं प्रोसेसिंग के लिए OPPO K3 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिए जाने की बात इस लीक में कही गई है। इसे भी पढ़ें: Vivo के बाद Oppo ने भी की F11 Proकी कीमत में भारी कटौती, जानें क्या है नया प्राइस
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक के अनुसार OPPO K3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए OPPO K3 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
OPPO K3 में 3,680एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात इस लीक में कही गई है जो 20वॉट VOOC 3.0 तकनीक से लैस होगी। इसी तरह फोन की लॉन्च डेट को लेकर इस लीक में कहा गया है कि OPPO K3 को अक्टूबर महीने में तक टेक मंच पर पेश किया जाएगा। बहरहाल कंपनी की आधिकारिक घोषणा आने तक फोन की स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।