लॉन्च से पहले ही सामने आई OPPO A31 की स्पेसिफिकेशन्स, 6जीबी रैम और ट्रिपल कैमरे के साथ मिलेगी 4230एमएएच बैटरी

Join Us icon

OPPO को लेकर साल की शुरूआत में ही खबर आई थी कि कंपनी अपनी ‘ए सीरीज़’ के नए फोन पर काम कर रही है और इस फोन को OPPO A31 नाम के साथ टेक वर्ल्ड में लॉन्च किया जा सकता है। OPPO A31 अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी समेत एनबीटीसी, टीकेडीएन, आईएमडीए और ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी लिस्ट हो चुका है जहां फोन के जुड़ी कई जानकारियां सामने आई थी। वहीं अब यह फोन लॉन्च के करीब नज़र आ रहा है तथा कंपनी द्वारा ऑफिशियल किए जाने से पहले ही OPPO A31 की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

OPPO A31

ओपो ए31 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई जानकारी के मुताबिक इस डिवाईस को 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिल सकती है। लीक के मुताबिक इस फोन का डायमेंशन 163.9×75.5×8.3एमएम होगा और फोन का वज़न 180 ग्राम होगा। सामने आई डिटेल के अनुसार OPPO A31 को बाजार में Mystery Black, Fantasy White और Lake Green कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO A31 full specifications leaked 6gb ram mediatek helio p35 4200mah battery

OPPO A31 को लेकर कहा गया है कि यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च होगा तथा कलरओएस 6.1.2 पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हेलियो पी35 चिपसेट दिया जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओपो ए31 दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S20 सीरीज और Galaxy Z Flip का इंडिया प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जल्द हो सकते हैं लॉन्च

ओपो ए31 के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक के अनुसार यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही OPPO A31 में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर और एक मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। OPPO A31 में पावर बैकअप के लिए 4,230एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात कही गई है।

ऐसा होगा डिजाईन

सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में OPPO A31 की स्कैच ईमेज भी शेयर हुई है जिससे फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है। डिजाईन की बात करें तो एफसीसी पर इस डिवाईस को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के लैस बताया गया है। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्थित है। इस सेटअप में तीन कैमरा सेंसर्स के साथ ही फ्लैश लाईट भी दी गई है। कैमरा सेटअप के दाईं ओर ‘Designed For A-Series’ लिखा गया है।

OPPO A31 full specifications leaked 6gb ram mediatek helio p35 4200mah battery

ओपो फोन के बैक पैनल पर बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वहीं नीचे दाईं ओर OPPO की ब्रांडिंग मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर व सिम स्लॉट दिखाया गया है। वहीं फोन की फोटो से पता चला है कि OPPO A31 को वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम जैक दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here