Exculsive: 4 जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरे वाला OPPO A31 इंडिया में होगा लॉन्च

Join Us icon

Oppo ने कुछ समय पहले इंडोनेशियाई मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Oppo A31 को लॉन्च किया था। वहीं, अब इस फोन के इंडिया में लॉन्च होने के सबूत सामने आने लगे हैं। दरअसल, 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटलेर्स द्वारा एक पोस्टर प्राप्त हुआ है, जिसके अनुसार इस फोन को अगले हफ्ते इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

प्रमोशनल पोस्टर के अनुसार फोन को इंडिया में दो कलर ऑप्शन- Fantasy White और Mystery Black में पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं पोस्टर में ओप्पो ए31 पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की जानकारी सामने आई है। डिवाइस को ICICI Bank, HDFC Bank, IDFC First Bank और Yes Bank के डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदने पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं ग्राहक बजाज फिंजर्व और होम क्रेडिट का माध्यम से फोन को ईएमआई पर खरीद सकते हैं। आखिर में जियो की ओर से 7,050 रुपए तक का (3.1TB तक का) लाभ मिलेगा।
oppo-a31
बता दें कि Oppo A31 (2020) स्मार्टफोन ओप्पो द्वारा 2015 में लॉन्च किए गया था। लेकिन, इनडोनेशिया में लॉन्च हुआ ओप्पो ए31 से इससे बहुत अलग था। वहीं, इंडिया में भी इस डिवाइस को उसी डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

कीमत

ओप्पो ए31 (2020) की कीमत इंडोनेशियाई मार्केट में करीब 13,500 रुपए है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में भी इस डिवाइस को इसी कीमत के आस-पास पेश किया जाएगा। फोन को मिस्ट्री ब्लैक और फैंटेसी व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए31 को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट मौजूद है। ओपो ए31 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की बड़ी एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। OPPO A31 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हेलीयो पी35 चिपसेट पर रन करता है।

OPPO A31 को इंडोनेशिया में 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। ओपो ए31 का प्राइमरी सेंसर एक वाइड एंगल लेंस है।

फोन के रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए31 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए OPPO A31 4,230एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here