
OPPO ने कुछ दिनों पहले ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया डिवाईस OPPO A31 पेश किया था। आर्कषक लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन आज कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में भी ऑफिशियल कर दिया गया है। OPPO की आधिकारिक वेबसाइट पर ओपो ए31 का प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है जहां फोन की सभी डिटेल्स का खुलासा हो गया है। कंपनी की ओर से OPPO A31 को ऑफिशियल तो कर दिया गया है लेकिन अभी इस फोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में इस स्मार्टफोन की कीमत भी सामने आ जाएगी।
OPPO A31
ओपो ए31 को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट मौजूद है। ओपो ए31 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की बड़ी एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। OPPO A31 को एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस 6.1.2 पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हेलीयो पी35 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में जीई8320 जीपीयू मौजूद है। यह भी पढ़ें : सलमान खान ने खिंचवाई Realme 6 से फोटो, 64एमपी क्वॉड कैमरे के साथ जल्द होगा इंडिया में लॉन्च
OPPO A31 को इंडियन मार्केट में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4 जीबी रैम मैमोरी दी गई है वहीं दूसरे वेरिएंट को 6 जीबी रैम पर पेश किया गया है। वहीं ओपो ए31 में स्टोरेज ऑप्शन्स के तौर पर 64 जीबी मैमोरी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A31 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल लेंस सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए31 एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 6000एमएएच बैटरी, 6जीबी रैम और 64एमपी कैमरे के साथ Samsung Galaxy M31 लॉन्च, कीमत 14999 रुपये से शुरू
OPPO A31 को कंपनी की वेबसाइट पर Mystery Black और Fantasy White कलर में लिस्ट किया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां OPPO A31 के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए OPPO A31 4,230एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। बहरहाल यह फोन किस तारीख से बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा और फोन की कीमत क्या होगी इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।



















