
OPPO ने पिछले महीने अंर्तराष्ट्रीय मोबाइल बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन स्मार्टफोंस ने OPPO A91 और OPPO A8 नाम के साथ चीनी बाजार में दस्तक दी है जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत अन्य मार्केट्स में एंट्री लेंगे। चर्चा है कि OPPO A91 भारतीय बाजार में OPPO F15 नाम के साथ लॉन्च होगा। बहरहाल ओपो एफ15 के लॉन्च से पहले ओपो का एक नया स्मार्टफोन एफसीसी सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग के साथ ही फोन की रियल फोटो भी सामने आई है तथा ओपो के इस आगामी मोबाइल का नाम OPPO A31 बताया जा रहा है।
OPPO A31 नाम के साथ वायरल हुए इस स्मार्टफोन को अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर OPPO CPH2015 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की स्कैच ईमेज भी मौजूद है जिसमें डिवाईस का बैक पैनल दिखाया गया है। इस स्कैच ईमेज के अलावा OPPO A31 की टेस्टिंग स्टेज फोटो भी सामने आई है जिसमें फोन के फ्रंट पैनल के साथ ही इसके साईड पैनल भी नज़र आए हैं। FCC लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में ओपो इस स्मार्टफोन को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकती है जिसके बाद यह फोन बाजार में एंट्री लेगा।
ऐसा होगा डिजाईन
OPPO CPH2015 मॉडल नंबर वाले फोन के रियर पैनल की बात पहले करें तो एफसीसी पर इस डिवाईस को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के लैस बताया गया है। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर स्थित है। इस सेटअप में तीन कैमरा सेंसर्स के साथ ही फ्लैश लाईट भी दी गई है। रोचक बात है कि कैमरा सेटअप के ठीक दाईं ओर लिखा गया है, ‘Designed For A-Series’. यह टेक्स्ट इस बात को और पुख्ता करता है कि ओपो सीपीएच2015 मॉडल नंबर वाला फोन ओपो ए सीरीज़ में OPPO A31 नाम के साथ ही लॉन्च हो सकता है।
ओपो फोन के बैक पैनल पर बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वहीं नीचे दाईं ओर OPPO की ब्रांडिंग मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर व सिम स्लॉट दिखाया गया है। वहीं फोन की फोटो से पता चला है कि OPPO CPH2015 / OPPO A31 को वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम जैक दिया जा सकता है।
यह होगी स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A31 यानि OPPO CPH2015 की लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि यह स्मार्टफोन ओपो के ही ColorOS V6.1.2 पर पेश किया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,100एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 5वॉल्ट डीसी सपोर्ट करेगी। लिस्टिंग से पता चला है कि ओपो ए31 में 15वॉट का चार्जर भी दिया जा सकता है। एफसीसी पर ओपो का यह फोन ब्लूटूथ और वाईफाई सर्टिफाइड किया जा चुका है। फोन का डायमेंशन इस वेबसाइट पर 164एमएम X 75.5एमएम बताया गया है। इस फोन का डॉयगोनल साईज़ 173एमएम का है, यानि माना जा सकता है कि ओपो ए31 में 6.5 इंच या इससे बड़ी डिसप्ले दी जाएगी। OPPO A31 को राउंड ऐज़ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा।
बहरहाल OPPO CPH2015 / OPPO A31 से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आते ही जल्द ही पाठकों को सूचित किया जाएगा।


















