
टेक कंपनी ओपो ने अगस्त महीने में भारतीय बाजार में अपना सस्ता नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन ए3एस लॉन्च किया था। यह फोन देश में दो वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। एक वेरिएंट जहां 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 3जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं अब अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए ओपो इंडिया ने ए3एस स्मार्टफोन की कीमत में सीधे 1,000 रुपये की कटौती कर दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार ओपो ने ए3एस स्मार्टफोन के 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती की है। कंपनी द्वारा यह वेरिएंट 13,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। दिवाली से पहले भी कंपनी ने अपने इस फोन की कीमत 1,000 रुपये कम की थी। वहीं अब एक बार फिर अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने ओपो ए3एस के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है। इस कटौती के बाद ओपो ए3एस के 3जीबी/32जीबी वेरिएंट को 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ओपो ए3एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह यह फोन 6.2-इंच की एचडी+ सुपर फुल स्क्रीन बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी हिस्से पर नॉच मौजूद है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलरओएस 5.1 पर पेश किया गया है जिसके साथ 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एआई ब्यूटीफाई फीचर से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओपो ए3एस डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई के साथ ही अन्य बेसिक फीचर्स सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 4,230एमएएच की पावरफुल बैटरी मौजूद है।




















