4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी पर लॉन्च हुआ 4,230एमएएच बैटरी वाला ओपो ए5, कीमत सिर्फ 12,990 रुपये

Join Us icon

ओपो ने पिछले साल भारतीय बाजार में नॉच डिसप्ले बना स्मार्टफोन ओपो ए5 लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज पर पेश किया गया था जो 14,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं आज ओपो ने इसी फोन का एक और वेरिएंट बाजार में उतार दिया है। कंपनी की ओर से ओपो ए5 की इंटरनल स्टोरेज को बढ़ा दिया गया है। ओपो ए5 का यह नया वेरिएंट 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत 12,990 रुपये रखी गई है जो बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

ओपो ए5

ओपो ए5 के इस नए वेरिएंट में स्टोरेज के अलावा अन्य सभी स्पेसिफिकेशन्स पहले के समान ही है। इस फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलरओएस 5.1 पर पेश हुआ है तथा 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है।

oppo-a5-4gb-ram-64gb-storage-variant-launched-12990-price-specifications

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट मौजूद है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फेस अनलॉक तकनीक के साथ ही ओपो ए5 में पावर बैकअप के लिए 4,230एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : 3जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ रियलमी यू1 का नया वेरिएंट, कीमत होगी 10,999 रुपये

आपको बता दें कि ओपो जल्द ही भारत में इस फोन को एक और नया व अपग्रेडेड मॉडल ओपो ए5एस लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। यह फोन अप्रैल के दूसरे पखवाड़ें में ही बाजार में कदम रख सकता है जिसकी कीमत 15,000 रुपये के करीब हो सकती है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो..

ओपो ए5एस

ओपो ए5एस को नॉच पर पेश किया गया है। यह फोन भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 8.1 ओ​रियो आधारित कलर ओएस 5.2 के साथ यह फोन मीडियाटेक के हेलीयो पी35 चिपसेट पर रन करता है। ओपो ए5एस कंपनी की ओर से 3 रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन का सबसे छोटा वेरिएंट जहां 2जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिंएट में 3जीबी रैम तथा सबसे बड़े वेरिएंट में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। ए5एस के इन रैम वेरिएंट्स में 32जीबी मैमोरी तथा 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

oppo a5s to launch in india in april budget 15000 price specifications price

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो ए5एस के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए है। वहीं सेल्फी के लिए ओपो ए5एस में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम और 4जी एलटीई के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो ए5एस 4,230एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here