
होली को देखते हुए कई ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने कस्टमर्स के लिए प्रीमियम हैंडसेट पर डिस्काउंट दे रही हैं। इन डिस्काउंट ऑफर्स में पॉपुलर ब्रांड, शाओमी, हॉनर और लेनोवो जैसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं। वहीं, इस को देखते हुए चीन की कंपनी ओपो ने अपने दो फोन की कीमत में भारी कटौती की है। कंपनी ने ओपो ए5 और ओपो ए7 की कीमत में कटौती की है।
91मोबाइल्स को इन दोनों ही फोन की कीमत में कटौती की जानकारी मोबाइल रिटेलर सोर्स द्वारा हासिल हुई है। अगर बात करें नई कीमत की तो अब ओपो ए5 1,000 रुपए की कटौती के बाद 11,990 रुपए में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं, ओपो ए7 को 15,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
ओपो ए5 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें ओपो ए5 की तो ओपो ए5 इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद सबसे सस्ते नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस में से एक है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। फोन की डिसप्ले को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलरओएस 5.1 पर पेश हुआ है तथा 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। ओपो ए5 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एआई ब्यूटीफाई फीचर से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ओपो ए5 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर सपोर्ट करता है। फोन का सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक तकनीक से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 4,230एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।
ओपो ए7 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें ओपो ए7 की तो कंपनी ने इस डिवाइस के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत में कटौती की है। ओपो ए7 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसमें उपर की ओर ‘वी’ शेप वाली वॉटर ड्रॉप नॉच मौजूद। यह फोन 1,520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन 6.2-इंच एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। ओपो ए7 यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित कलरओएस 5.2 पर पेश किया गया है जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ऐड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।
कंपनी की ओर से ओपो ए7 को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। इस फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। ओपो ए7 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।


















