सिर्फ 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000एमएएच बैटरी और क्वॉड रियर कैमरे वाला यह शानदार स्मार्टफोन

Join Us icon

OPPO ने जून महीने में इंडियन मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए आर्कषक लुक स्मार्टफोन OPPO A52 लॉन्च किया था। मिड बजट में उतारा गया यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ क्वॉड रियर कैमरा और पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। ओेपो ए52 को कंपनी की ओर से तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था जिनमें 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम शामिल थी। ओपो ने फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत तो उसी वक्त अनाउंस कर दी थी लेकिन अन्य वेरिएंट के दाम का खुलासा नहीं हुआ था। वहीं अब कंपनी ने OPPO A52 के सभी वेरिएंट्स की कीमत से पर्दा उठा दिया है।

OPPO A52 का सबसे छोटा 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इस फोन को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह ओपो ए52 के सबसे बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और इस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। कंपनी OPPO A52 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पहले ही 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को Twilight Black और Stream White कलर में खरीदा जा सकता है।

OPPO A52

ओपो ए52 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। यह फोन 90.5 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 405पीपीआई की है। फोन का फ्रंट पैनल पर बेजल लेस है जिसके उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है। OPPO ने इस स्क्रीन को नियो डिसप्ले का नाम दिया है।

OPPO A52 4gb and 8gb ram price announced sale at rs 14999 specs 5000mah battery

OPPO A52 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 7.1 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह फोन तीन रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिनमें 4 जीबी रैम, 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम शामिल है। ये तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी की UFS 2.1 इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें : Samsung ने कम किए Galaxy A51 के दाम, जाने क्या है इस फोन का नया प्राइस

फोटोग्राफी के लिए OPPO A52 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए52 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO A52 4gb and 8gb ram price announced sale at rs 14999 specs 5000mah battery

OPPO A52 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बटन दिया गया है वहीं यह फोन फोन अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए52 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here