
OPPO ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन को ‘ए सीरीज़’ में उतारा गया है जिसने OPPO A52 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। ओपो ए52 मिड बजट फोन है जो 5000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ क्वॉड रियर कैमरा और पंचहोल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन आर्कषक लुक के साथ ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। आगे नज़र डालते हैं फोन की फुल डिटेल पर।
ओपो ए52 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। यह फोन 90.5 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 405पीपीआई की है। फोन का फ्रंट पैनल पर बेजल लेस है जिसके उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है। OPPO ने इस स्क्रीन को नियो डिसप्ले का नाम दिया है।
OPPO A52 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो कलरओएस 7.1 पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह फोन तीन रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिनमें 4 जीबी रैम, 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम शामिल है। ये तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी की UFS 2.1 इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : Oppo ला रहा 80W की सुपरफास्ट चार्जिंग तकनीक, सिर्फ 15 मिनट में चार्ज होगा 4,000mAh की बैटरी वाला फोन
फोटोग्राफी के लिए OPPO A52 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए52 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OPPO A52 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बटन दिया गया है वहीं यह फोन फोन अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ए52 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : इंडिया आ रहा पॉप-अप कैमरा वाला Motorola One Fusion Plus, POCO X2 को देगा चुनौती
ओपो ए52 को इंडियन मार्केट में Twilight Black और Stream White कलर में लॉन्च किया गया है जो आने वाली 17 जून से देश में ऑनलाईन व ऑफलाईन बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। OPPO A52 के 6GB + 128GB वेरिएंट को 16,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं कंपनी फोन के 4GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा आने वाले दिनों में करेगी।




















