
Oppo इन दिनों अपनी A-series का नया बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी आने वाले दिनों इंटरनेशनल मार्केट में Oppo A54s स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। फिलहाल Oppo ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया है। हाल में है हमने एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन की रैम, कीम और स्टोरेज को लेकर जानकारी शेयर किया है। यहां हम आपको ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Oppo A54s स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
टिपस्टर सुधांशु ने ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन के सभी रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स शेयर किये हैं। Oppo A54s स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। वहीं Oppo A54 स्मार्टफोन को कंपनी ने 4G और 5G वेरिएंट के साथ पेश किया है। ओप्पो का यह फोन एंट्री लेवल ऑक्टा कोर मीडियाटेक MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। अपकमिंग Oppo A54s स्मार्टफोन को 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में पेश किया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।
OPPO A54s press renders from all angles with full specs. pic.twitter.com/Q5bwHMgKqi
— Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) October 13, 2021
Oppo A54s स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसका प्राइमरी कैमरा 50MP है, जिसके साथ 2MP का पोर्टेट लेंस दिया गया है।इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
ओप्पो का यह फोन 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। Oppo A54s स्मार्टफोन ColorOS 11 पर आधारित Android 11 पर रन करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल nano-SIM, Wi-Fi 5, Bluetooth 5, NFC, USB Type-C port, 3.5mm हेडफोन जैक और IPX4 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट, 50MP कैमरा और 65W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
Oppo A54s कीमत
Oppo A54s स्मार्टफोन को यूरोप में 200 से 250 यूरो (करीब 17,300 रुपये से 21,600 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन दो कलर ऑप्शन – पीर्ल ब्लू और क्रिस्टल ब्लैक में पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Black Shark 4S और Black Shark 4S Pro गेमिंग स्मार्टफोन दमदार खूबियों के साथ लॉन्च, जानें कीमत

















