
OPPO A55 स्मार्टफोन ने भारत में एंट्री कर ली है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन भारत में पिछले लॉन्च किए OPPO A54 का सक्सेसर है। ओप्पो की A-series का यह पहला स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने 50-मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश किया है। ओप्पो के लेटेस्ट स्मार्टफोन को प्रीमियम कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। हालांकि OPPO A55 स्मार्टफोन में मीडियाटेक का एंट्री लेवल का Helio G35 चिपसेट दिया है। इसके साथ ही फोन में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग दी गई है। यहां हम आपको ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
OPPO A55 की क़ीमत
OPPO A55 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन को स्टेरी ब्लैक और रेनबो ब्लू कलर ऑप्शन में मार्केट में उतारा गया है।
| Oppo A55 वेरिएंट | कीमत |
| OPPO A55 4GB + 64GB | 15,490 रुपये |
| OPPO A55 6GB + 128GB | 17,490 रुपये |
OPPO A55 की सेल
OPPO A55 स्मार्टफोन के लिए ओप्पो इंडिया की वेबसाइट पर प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को फेस्टिवल सेल के दौरान अमेजन से भी खरीदा जा सकता है।
OPPO A55 स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A55 स्मार्टफोन को 6.5-इंच की LCD पैनल के साथ पेश किया है, जिसका रेजलूशन HD+ 720 x 1,600 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। इसके साथ ही डिस्प्ले की मैक्सिमम ब्राइटनेस की बात करें तो यह 550nits की है। इस डिस्प्ले को ओप्पो ने NEG T2X-1 शील्ड प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन की स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89.2 प्रतिशत है। Oppo A55 स्मार्टफोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा लेंस दिया है। इसके साथ ही बैक पैनल में LED फ्लैश भी दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में नाइट प्लस, पोर्टेट मोड और सेल्फी के लिए स्क्रीन फ्लैश जैसे फीचर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : Amazon Great Indian Festival सेल में OnePlus के स्मार्टफोन मिलेंगे 10 हजार रुपये तक सस्ते, यहां देखें डील्स
OPPO A55 स्मार्टफोन को कंपनी ने मीडियाटेक के Helio G35 चिपसेट के साथ 6GB तक की रैम के साथ पेश किया है। इसके साथ ही ओप्पो के फोन में 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। ओप्पो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करता है। ओप्पो के फोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई हैं। Oppo A55 स्मार्टफोन में AI फेसलॉक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फ़ोन में डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, GPS, USB Type C और 3.5mm का हेडफ़ोन जैक दिया है। यह भी पढ़ें : Amazon Great Indian Festival : सबसे धमाकेदार स्मार्टफोन डील से उठा पर्दा, अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदें Galaxy S20 FE 5G






















