
हाल में ओपो ने अपना सेल्फी फोन एफ1एस को पेश किया था। वहीं इस चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अब ओपो ए57 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। हालांकि यह फोन फिलहाल चीन में उपलब्ध है लेकिन जल्द ही भारत में आने की उम्मीद है। यह फोन भी शानदार सेल्फी फीचर से लैस है। फोन में 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध है।
ओपो ए57 में 2.5डी कर्व्ड ग्लास तकनीक वाला 5.2-इंच का एचडी एलसीडी डिसप्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.4गीगाहर्ट्ज़ का कोर्टेक्स ए53 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट है और जो 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

बेहतरीन सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं रियर कैमरा एफ/2.2 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल का है जो एलईडी फ्लैश व फेस डिटेक्शन आॅटो फोकस जैसे फीचर्स से लैस है।
4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध हुआ ओपो एफ1एस, जानें फीचर स्पेसिफिकेशन और कीमत
यह फोन कलर ओएस 3.0 पर रन करता है जो एंडरॅयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है। बैकअप के लिए इसमें 2900 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो होम बटन पर ही उपलब्ध है।




















