मात्र 12,500 रुपये की कीमत में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ आया OPPO A57, जानें पूरी डिटेल

Join Us icon

OPPO A57 स्मार्टफोन को कंपनी ने थाइलैंड में लॉन्च किया है। ओप्पो का यह फोन पिछले महीने चीन में लॉन्च किए OPPO A57 5G से काफी अगल है। थाइलैंड में लॉन्च हुआ Oppo A57 स्मार्टफोन 4G LTE स्मार्टफोन है। Oppo का यह फोन बजट सेग्मेंट का है जिसमें HD+ डिस्प्ले, 13-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। यहाँ हम आपको ओप्पो के लेटेस्ट OPPO A57 स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

OPPO A57 स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

OPPO A57 स्मार्टफोन में 6.56 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया है। यह LCD डिस्प्ले पैनल है जिसका रेजलूशन 720 x 1612 पिक्सल है। इसके साथ ही फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटर ड्रॉप स्टायल नॉच दी गई है। इसके साथ ही फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

ओप्पो का यह फोन MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। ओप्पो का यह फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित ColorOS 12.1 पर रन करेगा। इसके साथ ही फोन में 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।

OPPO A57 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर और एक LED फ्लैश भी दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है। Oppo के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, USB-C पोर्ट और 3.5mm का हेडफ़ोन जैक दिया गया है। यह भी पढ़ें : 7100mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Oppo Pad Air टैबलेट, जानें खूबियां

OPPO A57 कीमत

OPPO A57 स्मार्टफोन को थाईलैंड में सिंगल वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ THB 5,499 (करीब 12,500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। ओप्पो का यह फोन ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। OPPO A57 स्मार्टफ़ोन अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा या नहीं फ़िलहाल इसकी जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें : ओप्पो के सस्ते स्मार्टफोन Oppo A16K और Oppo A16E हुए और भी सस्ते, जानें नई कीमत और ऑफर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here