
OPPO ने इस साल भारतीय बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ के तहत OPPO A1K और OPPO A5S स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन अप्रैल महीने में भारत में लॉन्च हुए जो लो बजट में सेल के लिए उपलब्ध थे। OPPO A5S की बात करें तो कंपनी द्वारा यह डिवाईस तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था जिनमें 2 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी, 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी शामिल हैं। पिछले महीने ही कंपनी ने OPPO A5S के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की थी, वहीं अब OPPO ने ओपो ए5एस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट का दाम भी घटा दिया है।
OPPO A5S के इस नए प्राइज़ कट की बात करें तो कंपनी की ओर से OPPO A5S के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम कर दी गई है। यह स्मार्टफोन वेरिएंट कंपनी की ओर से 9,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब प्राइज़ कट के बाद इस वेरिएंट को सिर्फ 8,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। OPPO A5S को ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन बाजार में रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है।
फोन के अन्य वेरिएंट्स की बात करें तो OPPO A5S के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है तथा इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत में पिछले दिनों हुई कटौती के बाद यह 10,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। OPPO A5S मार्केट में रेड, ब्लैक, ग्रीन और गोल्ड कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।
डिजाइन
OPPO A5S को कंपनी द्वारा बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर उपर की ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। OPPO A5S डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर हारिजॉन्टल शेप में मौजूद है। वहीं फोन के बैक पैनल पर बीच में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A5S की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जो 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। कपंनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलर ओएस 5.2 पर पेश किया गया है जो मीडियाटेक के हेलीयो पी35 चिपसेट पर रन करता है। फोन के तीनों वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A5S के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए है। वहीं सेल्फी के लिए ओपो ए5एस में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम और 4जी एलटीई के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए OPPO A5S 4,230एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।



















