Exclusive : 12,990 रुपये में बिकेगा 4,230एमएएच बैटरी वाले Oppo A5S का 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट

Join Us icon

OPPO ने अप्रैल महीने में भारतीय बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ को बढ़ाते हुए Oppo A1K और Oppo A5S स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। Oppo A5S को कंपनी द्वारा तीन रैम वेरिएंट्स में पेश किया गया था जिनमें 2जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी, 3जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी शामिल थे। यह फोन शानदार लुक के साथ पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। लॉन्च के वक्त कंपनी ने फोन 2जीबी रैम व 3जीबी रैम वेरिएंट को तो सेल के लिए पेश कर दिया था, लेकिन Oppo A5S के 4जीबी रैम वेरिएंट को पर्दे में ही रखा था। लेकिन आज हमें Oppo A5S के सबसे बड़े वेरिएंट की कीमत के साथ ही इसकी सेल से जुड़ी अहम जानकारी प्राप्त हो गई है।

91मोबाइल्स को सूत्रों के हवालें से खबर मिली है कि ओपो अब Oppo A5S के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी सेल के लिए पेश करने वाली है। आपको बता दें कि ओपो फोन का यह नया वेरिएंट आने वाले कुछ ही दिनों में इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी की ओर से Oppo A5S के 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा। यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन बाजार में रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
oppo-a5s
कीमत

Oppo A5S के सभी वेरिएंट्स की कीमत की बात करें तो फोन के 2जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं फोन के 3जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी द्वारा 9,990 रुपये रखी गई है। इसी तरह आने वाले दिनों में Oppo A5S के 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 12,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। लगे हाथ आपको बता दें कि Oppo A5S के मौजूदा वेरिएंट रेड और ब्लैक कलर में बिक रहे हैं वहीं फोन के नए वेरिएंट को ग्रीन और गोल्ड कलर में भी बाजार में उतारे की उम्मीद है।

Oppo A5S 4gb ram 64gb storage variant price 12990 india

डिजाइन

Oppo A5S को कंपनी द्वारा बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर उपर की ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। Oppo A5S डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर हारिजॉन्टल शेप में मौजूद है। वहीं फोन के बैक पैनल पर बीच में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A5S की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ओपो ए5एस को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जो 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। कपंनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलर ओएस 5.2 पर पेश किया गया है जो मीडियाटेक के हेलीयो पी35 चिपसेट पर रन करता है। फोन के तीनों वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Oppo A5S 4gb ram 64gb storage variant price 12990 india

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Oppo A5S के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए है। वहीं सेल्फी के लिए ओपो ए5एस में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम और 4जी एलटीई के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए Oppo A5S 4,230एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here