4जीबी रैम और वाटर ड्रॉप नॉच के साथ आएगा ओपो ए5एस स्मार्टफोन, होंगे गजब के फीचर्स

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओपो ने हाल ही में अपने नए सब-ब्रांड रेनो की घोषणा की है। कंपनी के वॉयस प्रेजिडेंट शेन यिरेन ने इस बात की घोषणा वेइबो पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से की है। वहीं, अब ओपो के नए हैंडसेट ओपो ए5एस को लेकर जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके ओपो ए5 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा।
इस बात की जानकारी माएस्मार्टप्राइस द्वारा सामने आई है। रिपोर्ट में फोन के डिजाइन और कुछ स्पेसिपिकेशन्स को खुलासा हुआ। फोन का डिज़ाइन मौज़ूदा हैंडसेट ओपो ए5 से थोड़ा अलग होगा। नया हैंडसेट वाटर ड्रॉप नॉच के साथ आएगा, जिससे यूजर को स्क्रीन टू बॉडी रेशियो ज्यादा मिलेगा। तस्वीर से यह भी खुलासा हुआ है कि फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसे भी पढ़ें: एक ही दिन में बिके लगभग 2 अरब रुपये के रियलमी 3 फोन, शाओमी के छूटे पसीने
अगर बात करें स्पेसिफिकेशन की तो इसमें 6.2-इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) रेजोल्यूशन डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, फोन को के तीन वेरिएंट होंगे, जिसमें 2जीबी, 3जीबी और 4 जीबी रैम के साथ इसमें 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज होगी। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
फोटोग्राफी के लिए ओपो ए5एस में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। वहीं, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर काम करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का सेंसर होगा। वहीं, पवार बैकअप के लिए फोन में 4,230 एमएएच की होगी। इसे भी पढ़ें: ओपो ने अनाउंस किया नया सब-ब्रांड रेनो, सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा फोन
रिपोर्ट के अनुसार फोन एंडरॉयड ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर कार्य करेगा। वहीं, ओपो ए5एस को रेड, ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर में ऑप्शन में आएगा। हालांकि अभी ऑफिशियल तौर पर इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।