ओपो ने अनाउंस किया नया सब-ब्रांड रेनो, सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा फोन

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओपो अब रियलमी के बाद एक और सब-ब्रांड लेकर आ रही है। कंपनी के वॉयस प्रेजिडेंट शेन यिरेन ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। ओपो के वीपी ने कहा “कंपनी रेनो सब-ब्रैंड लाने जा रही है”। इस नए सब-ब्रैंड का लोगो भी शेयर किया गया था।

उम्मीद की जा रही है कि सब-ब्रैंड की नई स्मार्टफोन रेंज यूथ को टारगेट करेगी। इस सब-ब्रैंड का पहला स्मार्टफोन 10 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में ओपो की ओर से जानकारी दी गई थी कि कंपनी अप्रैल में एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। कंपनी ने फोन का कोई नाम नहीं बताया था इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने नए फोन को नए सब-ब्रांड के अंदर पेश करे। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: अब ऑनलाइन में रियलमी और शाओमी से टक्कर लेने आ रहा है वीवो एस1

उम्मीद की जा रही है कि ओपो के स्टैंडर्ड डिजाइन से रेनो स्मार्टफोन का डिजाइन अलग हो सकता है। कंपनी वीपी चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वेइबो पर इस बात की जानकारी दी थी। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट और अब तक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

ये होंगी स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओपो रेनो स्मार्टफोन को ब्लूटूथ एसआईजी और सिंगापुर आईएमडीए सर्टिफिकेशन पोर्टल पर लिस्ट हुआ है। ब्लूटूथ लिस्टिंग में ओपो रेनो के बारे में काफी जानकारी सामने आई है। इसे भी पढ़ें: 48-एमपी कैमरे वाले ओपो एफ11 प्रो और वीवो वी15 प्रो में कौन है बेस्ट? जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स में अंतर
reno
जानकारी के अनुसार डिवाइस में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6.4-इंच फुल-एचडी+ डिसप्ले होगा। वहीं, कुछ समय पहले सामने आई जानकारी के अनुसार डिवाइस स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा। बाकी स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसके कैमरा में ओपो की 10X ऑप्टिकल जूम टेक्नॉलजी दिखाई दे सकती है, जिसे हाल ही में बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में दिखाया गया था। साथ ही शेन यिरेन ने यह भी कंफर्म किया है कि इस डिवाइस में 4,065एमएएच की बैटरी होगी।

हालांकि अगले महीने सब-ब्रैंड के पहले फोन के लॉन्च का ऐलान करने वाली कंपनी ने इसका कोई नाम नहीं बताया है। लीक्स की मानें तो इसका नाम ओपो फाइंड जेड रखा जा सकता है। माना जा रहा है कि इसी फोन को अब ओपो के जगह रेनो की ब्रैंडिंग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here