OPPO A5S फिर हुआ सस्ता, सिर्फ 10990 रुपये में मिलेगा 4 जीबी रैम, 4230एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे वाला फोन

Join Us icon

OPPO ने अप्रैल महीने में इंडिया में अपनी ‘ए सीरीज़’ के तहत OPPO A1K और OPPO A5S स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। OPPO A5S कंपनी द्वारा तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था जिनमें 2 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी, 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी शामिल हैं। जुलाई महीने में कंपनी ने OPPO A5S के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की थी, जिसके बाद इसकी कीमत 11,990 रुपये हो गई थी। वहीं अब एक बार फिर अपने फैन्स को तोहफा देते हुए OPPO ने ओपो ए5एस स्मार्टफोन की कीमत और भी कम कर दी है।

OPPO A5S के इस प्राइज़ कट की जानकारी महेश टेलीकॉम से मिली है। प्राप्त जानकारी के मुता​बिक कंपनी की ओर से OPPO A5S के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फिर से 1,000 रुपये कम कर दी गई है। 12,990 रुपये में लॉन्च हुआ यह वेरिएंट पहले प्राइज़ कट के बाद जहां 11,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था, वहीं अब इस वेरिएंट की कीमत घटकर 10,990 रुपये हो गई है। इसी तरह OPPO A5S के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कंपनी की ओर से 500 रुपये की कटौती की गई है।

OPPO A5S price cut india 1000 rs 4gab ram 64gb storage 10990 sale

यह स्मार्टफोन वेरिएंट 8,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अब प्राइज़ कट के बाद OPPO A5S के 2जीबी रैम वेरिएंट को 8,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। गौरतलब है कि OPPO की ओर से इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह वेरिएंट 9,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। OPPO A5S को ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन बाजार में रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। यह फोन मार्केट में रेड, ब्लैक, ग्रीन और गोल्ड कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।

डिजाइन

OPPO A5S को कंपनी द्वारा बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर उपर की ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। OPPO A5S डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर हारिजॉन्टल शेप में मौजूद है। वहीं फोन के बैक पैनल पर बीच में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

OPPO A5S price cut india 1000 rs 4gab ram 64gb storage 10990 sale

स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A5S की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जो 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। कपंनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलर ओएस 5.2 पर पेश किया गया है जो मीडियाटेक के हेलीयो पी35 चिपसेट पर रन करता है। फोन के तीनों वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें : Realme X से ज्यादा दमदार होगा Realme X2, स्पेसिफिकेशन देखकर रह जाएंगे दंग

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A5S के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए है। वहीं सेल्फी के लिए ओपो ए5एस में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम और 4जी एलटीई के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए OPPO A5S 4,230एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here