OPPO A6s 4G लॉन्च: 80W फास्ट चार्जिंग और 7,000mAh बैटरी के साथ आया नया फोन

Join Us icon

OPPO ने अपनी A-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Oppo A6s 4G को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। यह स्मार्टफोन Oppo A6 4G का अपग्रेड वर्जन हो सकता है, जिसमें सबसे बड़ा फर्क चार्जिंग स्पीड को लेकर देखने को मिला है। नया Oppo A6s 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। इसके साथ ही 7,000mAh बैटरी, 8GB रैम और Snapdragon 685 4G चिप जैसे कई फीचर्स हैं। आइए, आगे आपको इसकी फुल डिटेल्स देते हैं।

कलर ऑप्शंस की बात करें तो Oppo A6s 4G को Cappuccino Brown और Ice White रंगों में वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह जल्द सामने आ सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे सस्ते प्राइस में सेल कर सकती है।

खूबियों की बात करें तो Oppo A6s 4G में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। यह पैनल 800 निट्स की सामान्य ब्राइटनेस और हाई ब्राइटनेस मोड में 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकता है। जिससे आउटडोर यूज में भी स्क्रीन साफ दिखाई दे सकती है।

परफॉरमेंस के लिए Oppo A6s 4G में Qualcomm Snapdragon 685 4G प्रोसेसर है। जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने और USB OTG का भी सपोर्ट है। यह स्मार्टफोन ColorOS 15 पर रन करता है, जिसमें OPPO की Trinity Engine और Luminous Rendering Engine शामिल हैं, जो स्मूद UI एक्सपीरियंस, बेहतर ऐप रिस्पॉन्स और लॉन्ग-टर्म सिस्टम स्टेबिलिटी दे सकते हैं।

कैमरा सेटअप में Oppo A6s 4G को 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा से लैस रखा गया है। जिसमें f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम सेकेंडरी सेंसर मिलता है। वही, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो पोर्ट्रेट, नाइट, ड्यूल-व्यू वीडियो, टाइम-लैप्स, स्क्रीन फिल लाइट और रिटच जैसे फीचर्स वाला है।

बैटरी Oppo A6s 4G की सबसे बड़ी खासियत मानी जा सकती है। क्योंकि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कंपनी के अनुसार, यह लंबे बैकअप के साथ कम समय में फोन चार्ज करने का अनुभव दे सकता है। साथ ही 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी Oppo A6s 4G मजबूत है। फोन को IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है, जो इस सेगमेंट में कम देखने को मिलती है। इसमें स्प्रे वाटर रिमूवल फीचर दिया गया है, जो माइक्रो-वाइब्रेशन की मदद से स्पीकर और पोर्ट्स में फंसे पानी और धूल को बाहर निकाल सकता है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में 3,900mm² वेपर चैंबर के साथ SuperCool VC कूलिंग सिस्टम भी है।

Oppo A6s 4G उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी पसंद करते हैं। इसका मुकाबला बाजार में मौजूद Samsung Galaxy A13 4G, Realme C55 और Infinix Smart 10 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि, 7,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स इसे आगे रख सकते हैं।

अगर आप 5G की बजाय बढ़िया 4G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Oppo A6s 4G अच्छा विकल्प है। आप इसे खरीद सकते हैं। वहीं, और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here