OPPO A6s 5G हुआ महंगा, भारत में 2,000 रुपये तक बढ़ी कीमत, जानें नया प्राइस

OPPO ने भारत में अपने बजट 5G स्मार्टफोन OPPO A6s 5G की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने फोन के दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत में इजाफा किया है। नई कीमतें ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर लागू हो गई हैं। खास बात यह है कि एक वैरियंट की कीमत में 1,000 रुपये और दूसरे की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत देनी होगी। आइए, आगे नया प्राइस जानते हैं।
OPPO A6s 5G की नई कीमत
नए प्राइस अपडेट के अनुसार, OPPO A6s 5G के 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 20,999 रुपये से बढ़ाकर 21,999 रुपये कर दी गई है। यानी इस मॉडल पर 1,000 रुपये का प्राइस हाइक हुआ है। वहीं, 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 22,999 रुपये से बढ़कर 24,999 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
संभावित कारण
OPPO ने कीमत बढ़ाने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत, कंपोनेंट्स की कीमतों में बदलाव और बाजार की कंडीशन के चलते ऐसा हुआ है। बता दें कि यह प्राइस बढ़ने का पैटर्न लगातार कुछ महीनों से जारी है। जिसके चलते कई ब्रांड्स मोबाइल्स की प्राइस में इजाफा कर रहे हैं।
OPPO A6s 5G के स्पेसिफिकेशंस
OPPO A6s 5G में 6.75 इंच का 120Hz Ultra Bright डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक है। फोन स्लिम और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। इसकी मोटाई 8.61mm है, जबकि वजन करीब 212 ग्राम है। इसमें यूनिबॉडी मेटालिक फ्रेम और फ्लैगशिप-स्टाइल डिजाइन मिलता है।
परफॉरमेंस के लिए OPPO A6s 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट रोज के उपयोग, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए सही माना जाता है। फोन में AI GameBoost, Splash Touch और AI LinkBoost 3.0 जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं, यह ColorOS 15 पर काम करता है, जिसमें Luminous Rendering Engine और Trinity Engine जैसी तकनीकें शामिल हैं, जो स्मूद और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस दे सकती हैं।
फोटोग्राफी के लिए OPPO A6s 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा बेहतर कलर आउटपुट और अच्छी पोर्ट्रेट फोटोग्राफी प्रदान करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें नेचुरल ब्यूटी मोड का सपोर्ट भी मिलता है।
OPPO A6s 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। कंपनी के अनुसार, फोन एक बार चार्ज करने पर 22 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक का सपोर्ट दे सकता है। इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकता है।
नई कीमतें लागू होने के बाद OPPO A6s 5G की कीमत पहले से ज्यादा हो गई है। हालांकि, अगर आप बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह फोन बजट 5G सेगमेंट में अभी भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, अन्य ब्रांड चाहें तो Lava, Tecno और Infinix के डिवाइस भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।