6500mAh बैटरी, Snapdragon 685 चिपसेट के साथ सस्ता फोन Oppo A6X हुआ ग्लोबली लॉन्च

Oppo ने इंडोनेशिया में अपना नया बजट स्मार्टफोन Oppo A6x लॉन्च कर दिया है। यह रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध कराया गया है। साथ ही ऑनलाइन साइट पर भी लिस्टिंग की गई है, लेकिन सभी मेमोरी वैरियंट लिस्ट नहीं हुए हैं। बता दें कि यह फोन कंपनी की A-सीरीज का नया मॉडल है, जो बड़े डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और AI-बेस्ड फीचर्स के साथ सस्ते में डिवाइस लेने वालों को लुभा सकता है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Oppo A6x में 6.75-इंच का HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें स्प्लैश और ग्लोव टच फीचर भी मिलता है, जिसका मतलब है कि आप इसे गीले हाथों या दस्ताने पहनकर भी उपयोग कर सकते हैं।
परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 685 (6nm) चिपसेट दिया गया है। जिसे 4GB और 6GB RAM ऑप्शंस के साथ जोड़ा गया है। फोन में 64GB, 128GB और 256GB जैसे इंटरनल स्टोरेज मिलते हैं। यही नहीं 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया भी जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। इसमें AI Editor, AI Studio, AI Live Photo, AI Gameboost, AI Notes और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे कई AI फीचर्स भी मिलेंगे।
कैमरा सेटअप के मामले में Oppo A6x में बैक पैनल पर 13MP + VGA डुअल रियर कैमरा है। जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। इसे बजट रेंज में सही माना जा सकता है। फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 6500mAh की बैटरी बैटरी है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। साथ ही IP64 रेटिंग और सिंगल स्टीरियो स्पीकर भी है।
इंडोनेशिया में Oppo A6x की कीमत 1,599,000 IDR (लगभग 8,600 रुपये) से शुरू होती हैं और टॉप मॉडल की कीमत 2,699,000 IDR (लगभग 14,600 रुपये) तक जाती है। कलर्स के मामले में Plum Purple, Violet Purple और Ice Blue जैसे तीन ऑप्शंस मिलेंगे। सभी मॉडल्स की प्राइस आप नीचे देख सकते हैं। उपलब्धता की बात करें तो यह इंडोनेशिया के रिटेल स्टोर्स पर मिल जाएगा।
- 4GB+64GB -1,599,000 IDR
- 4GB+128GB- 1,799,000 IDR
- 6GB+128GB -2,399,000 IDR
- 6GB+256GB -2,699,000 IDR
Oppo A6x उन लोगों को पसंद आ सकता है जो बड़ा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और अच्छे परफॉरमेंस की तलाश में हैं। यानी यह फोन एंट्री लेवल ग्राहकों को ज्यादा पसंद आ सकता है। मार्केट में इसका कंपटीशन Redmi 13C, Samsung Galaxy A06 और Realme C71 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि यह आपके ऊपर निर्भर करेगा की आप कौन सा ब्रांड लेते हैं।
यदि आप भी नया एंट्री लेवल और सस्ता फोन देख रहे हैं व ग्लोबल मार्केट में हैं तो Oppo A6x को चुन सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा विक्लप बन सकता है। आखिर में आपको यह भी बताते चलें कि इस मॉडल को अलग चिपसेट के साथ Oppo A6x 5G नाम से इंडिया में लाने की खबर भी आ चुकी है। यानी भारतीय ग्राहकों को भी जल्द नया ऑप्शन मिल सकता है। 91मोबाइल्स आपको इसकी लगातार डिटेल देगा। हमारे साथ बने रहें।