
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओपो ने पिछले महीने भारतीय मार्केट में ओपो ए7 के छोटे वेरिएंट को लॉन्च किया था। इस डिवइस को 3जीबी रैम के साथ 14,990 रुपए में पेश किया था। लेकिन, अब इस डिवाइस की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती कर दी गई है। 91मोबाइल्स को डिवाइस की कीमत में कटौती की जानकारी मोबाइल रिटेलर्स द्वारा हासिल हुई है।
इस डिवाइस को आप कम कीमत यानी 13,990 रुपए में ऑफलाइन खरीद सकते हैं। डिवाइस को ग्लेरिंग गोल्ड और ग्लेज़ ब्लू कलर में पेश किया गया था। वहीं, पिछले साल कंपनी ने नवंबर में हैंडसेट को 4जीबी रैम+ 64जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 16,990 रुपए थी।

डिवाइस के 4जीबी रैम और 3जीबी रैम वेरिएंट में फर्क सिर्फ रैम का है। इसके अलावा दोनों ही वेरिएंट के सभी स्पेसिफिकेशन्स एक समान हैं। चलिए आगे आपको ओपो ए7 के 3जीबी रैम वेरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।
ओपो ए7 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन में 6.2-इंच एचडी+ डिसप्ले है। वहीं, ओपो ए7 यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित कलरओएस 5.2 पर कार्य करता है। इसके साथ ही यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ऐड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।
इस फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। ओपो ए7 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
एक्सक्लूसिव : ओपो के1 आ रहा है भारत, फरवरी के पहले हफ्ते में 6जीबी रैम पर होगा लॉन्च
ओपो ए7 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ने अपने नए फोन को 4,230एमएएच की बड़ी दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया है। ओपो ए7 का अंर्तराष्ट्रीय मंच पर फ्रेश पाउडर, लेक लाइट ग्रीन, गोल्ड और ग्लेज़ ब्लू कलर वेरिएंट पेश किया गया है।




















