
ओपो ने पिछले हफ्ते ही एक साथ कई दक्षिण एशियाई राष्ट्रों में अपनी ए सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन ओपो ए7 को पेश किया था। वहीं अब कंपनी वॉटरड्रॉप नॉच वाले इस स्मार्टफोन को भारत लाने वाली है। ओपो इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर ओपो ए7 को लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक फोन की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन उम्मीद है कि नवंबर महीने में ही ओपो ए7 भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
ओपो ए7 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसमें उपर की ओर ‘वी’ शेप वाली वॉटर ड्रॉप नॉच मौजूद। यह फोन 1,520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन 6.2-इंच एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। ओपो ए7 यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित कलरओएस 5.2 पर पेश किया गया है जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ऐड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।
Bringing to you the all new #OPPOA7 with Waterdrop Screen and a powerful 4230mAh battery.
Know more: https://t.co/nfL6CHqDz0 pic.twitter.com/EJm3MMAa6h— OPPO Mobile India (@oppomobileindia) November 20, 2018
ओपो ए7 को कंपनी द्वारा 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। इस फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। ओपो ए7 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

ओपो ए7 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए ओपो ने अपने नए फोन को 4,230एमएएच की बड़ी दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया है। ओपो ए7 का अंर्तराष्ट्रीय मंच पर फ्रेश पाउडर, लेक लाइट ग्रीन, गोल्ड और ग्लेज़ ब्लू कलर वेरिएंट पेश किया गया है।
40-एमपी + 20-एमपी + 8-एमपी रियर कैमरे वाला हुआवई मेट 20 प्रो 27 नवंबर को होगा भारत में लॉन्च
ओपो ए7 की अंर्तराष्ट्रीय कीमत भारतीय करंसी अनुसार 16,000 रुपये के करीब है। यह फोन इंडियन मार्केट में किस तारीख पर लॉन्च होगा और ओपो ए7 की इंडियन कीमत क्या होगा इस में ओपो इंडिया की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

















